X
X

Fact Check: यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश का नहीं, गेमिंग फुटेज का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो वास्तविक दुर्घटना का नहीं है, बल्कि गेमिंग फुटेज है। 

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jun 13, 2025 at 03:47 PM
  • Updated: Jun 16, 2025 at 04:52 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  गुजरात के अहमदाबाद में हुए हादसे में विमान में (चालक दल समेत) सवार 242 में से 241 यात्री मारे गए हैं और एक यात्री जीवित बचा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो, जिसमें एक विमान में आग लगी हुई नजर आ रही है। बाद में विमान नीचे गिर जाता है। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स वीडियो को असली समझकर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को गलत पाया। असल में वायरल किया जा रहा वीडियो किसी वास्तविक घटना का नहीं,बल्कि गेमिंग फुटेज है। जिसे असली समझकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

फेसबुक यूजर Sintu Pandey ने 13 जून 2025 को वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,”गुजरात के अहमदाबाद शहर से लंदन जा रही हवाई जहाज क्रैश हो गई 242 लोगों की मौत।”

ऐसे ही इंस्टाग्राम यूजर naeemkhan1706 ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा है,”#अहमदाबाद से लंदन जा रहे हवाई जहाज “

पड़ताल

जांच शुरू करने से पहले हमने वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो देखने में ही असली नहीं लग रहा है। वीडियो में आस-पास की जगह और घर को देख के साफ़ पता चलता है, यह नकली है। जब विमान नीचे गिरता है, तब भी आग नहीं फैली और कोई खास प्रभाव भी नहीं दिखा। वायरल वीडियो में दिख रहे विमान में क्वांटास लिखा हुआ है, जबकि 13 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें वीडियो @hamzagamersz नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। 25 अगस्त 2024 को अपलोड वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा हुआ है,”Qantas 747 Airplane Crash into Home #qantas #crashlanding #foryou #airport #gta6 #gta5clips” वीडियो में दिए गए हैशटैग में इसे जीटीए (GTA) गेम का बताया गया है।

सर्च के दौरान हमें @GTAsetup नाम के यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो अपलोड मिला। 11 अगस्त 2024 को अपलोड वीडियो में इसे जीटीए गेम का बताया गया है।

कई फेसबुक पेज ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। साल 2024 में शेयर किए गए वीडियो में इसे गेमिंग वीडियो बताया गया है।

हमने वीडियो को गेमिंग इन्फ्लुएंसर और डायनेमो गेम्स के फाउंडर अनीश जैन के साथ शेयर किया। उन्होंने वायरल वीडियो को गेमिंग वीडियो बताया है।

पहले भी सोशल मीडिया पर कई गेमिंग वीडियो को असली घटना का बताकर शेयर किया गया है। जिनकी पड़ताल विश्वास न्यूज ने की है। फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ें।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला यूजर को 5 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को आजमगढ़ का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश का बताकर शेयर किया जा रहा वीडियो वास्तविक दुर्घटना का नहीं है, बल्कि गेमिंग फुटेज है। 

  • Claim Review : यह अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का वीडियो है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Sintu Pandey
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later