X
X

Fact Check: अमित शाह का अधूरा वीडियो वायरल, पुरानी सरकार पर निशाना साधते हुए कही थी आतंकी हमलों की बात

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा भ्रामक और वायरल वीडियो आधा-अधूरा निकला। मूल वीडियो में अमित शाह ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, “पुरानी सरकार के कार्यकाल में आये दिन आतंकवादी हमले होते थे, लेकिन कभी भी उचित प्रतिक्रिया नहीं दी गई। लेकिन मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से हुए तीन बड़े हमलों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया है।”

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि शाह कह रहे हैं, “नरेंद्र मोदी जी ने जब शपथ ली तब से तीन बड़े हमले हुए। पहला हमला उरी में हुआ। दूसरा हमला पुलवामा में हुआ और तीसरा हमला अभी, अभी पहलगाम में।” कुछ यूजर्स इसे शेयर कर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं और कह रहे हैं कि अमित शाह ने मोदी सरकार में हुए तीन हमलों की बात कहते हुए असफलता को स्वीकारा है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल वीडियो आधा अधूरा निकला। मूल वीडियो में उन्होंने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, “पुरानी सरकार के कार्यकाल में आये दिन आतंकवादी हमले होते थे, लेकिन कभी भी उचित प्रतिक्रिया नहीं दी गई। लेकिन मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से हुए तीन बड़े हमलों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया है।”

क्या है वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर Moni Singh (आर्काइव लिंक) ने इस आधे अधूरे वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “नरेंद्र मोदी जबसे शपथ ली तीन बड़े हमले हुए। अक्सर सत्य बात जुबान पर आ जाती है। अमित शाह। “

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। हमें कोई खास रिजल्ट्स नहीं मिले।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया।

हमें इस वीडियो का लंबा वर्जन दैनिक सवेरा के यूट्यूब चैनल पर 17 मई 2025 को अपलोड मिला। यहां अमित शाह को बोलते सुना जा सकता है, “हमारे देश को सुरक्षित करने का काम भी हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी ने किया। दो हज़ार चौदह में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने, उसके पहले सालों से आए दिन देश भर में आतंकी हमले होते थे। पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे और हमारे जवानों को, हमारी जनता को मारकर चले जाते थे। बम धमाके करते थे। कई प्रकार के षड्यंत्र करते थे, मगर कोई जवाब नहीं दिया जाता था। नरेंद्र मोदी जी ने जब शपथ ली तब से तीन बड़े हमले हुए। पहला हमला उरी में हुआ। दूसरा हमला पुलवामा में हुआ और तीसरा हमला अभी, अभी पहलगाम में करने का दुस्साहस पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों ने किया। मगर मित्रों, मोदी जी ने हर हमले का जवाब इतनी मक्कमता से दिया है कि आज पूरी दुनिया आश्चर्यचकित होकर देख रही है और पाकिस्तान भयभीत होकर उसका अनुभव कर रहा है।”

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर पता चला कि यह वीडियो गुजरात के गांधीनगर में 17 मई 2025 को हुए एक कार्यक्रम का है।

ढूंढ़ने पर हमें इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो अमित शाह के यूट्यूब चैनल पर 17 मई 2025 को अपलोड मिला। पूरा वीडियो सुनने पर साफ़ होता है कि यह बात एक अलग कॉन्टेक्स्ट में कही गयी थी, जहां मोदी सरकार पर नहीं बल्कि पुरानी सरकारों पर निशाना साधा गया था।

इस वीडियो को लेकर हमने गांधीनगर में दैनिक जागरण के संवाददाता नरेंद्र शर्मा से भी बात की। उन्होंने बताया कि यह वीडियो 17 मई 2025 का है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। उन्होंने बताया कि वायरल क्लिप आधी-अधूरी है, क्यूंकि शाह ने 3 हमलों वाली बात पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कही थी, मोदी सरकार की कमियां गिनवाते हुए नहीं।

अधूरे वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर jay_sree_3678 की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के लगभग 4 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा भ्रामक और वायरल वीडियो आधा-अधूरा निकला। मूल वीडियो में अमित शाह ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, “पुरानी सरकार के कार्यकाल में आये दिन आतंकवादी हमले होते थे, लेकिन कभी भी उचित प्रतिक्रिया नहीं दी गई। लेकिन मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद से हुए तीन बड़े हमलों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया है।”

  • Claim Review : अमित शाह ने मोदी सरकार में हुए 3 हमलों की बात कहते हुए असफलता को स्वीकारा है।
  • Claimed By : FB User Moni Singh
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later