X
X

Fact Check: हंसते हुए बच्चों और साइकिल चलाती महिला के वीडियो AI निर्मित हैं

सोशल मीडिया यूजर ने एआई टूल्स से बनी वीडियो क्लिप्स को पोस्ट किया है। ये वीडियो असली नहीं हैं।

Know the Truth Behind Viral Video of Smiling Kids and Cycling Woman

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स की मदद से कई तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं। इनमें एक वीडियो में हंसते हुए बच्चों को मछली के साथ खेलते हुए, जबकि दूसरे में बच्चे को पक्षियों के साथ देखा जा सकता है। तीसरे वीडियो में एक महिला साइकिल पर कई बच्चों के साथ दिख रही है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि ये वीडियो असली नहीं हैं। यूजर्स इन्हें असली समझ रहे हैं।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर krishna_01__uk ने अपनी प्रोफाइल पर कुछ पोस्ट की हैं। इनमें मछली के साथ खेलते बच्चों (आर्काइव लिंक), पक्षियों के साथ हंसते बच्चे (आर्काइव लिंक) और कई बच्चों के साथ साइकिल चलाती महिला (आर्काइव लिंक) के वीडियो भी हैं।

पड़ताल

शुरू में ही तीनों वीडियो देखने पर एआई जेनरेटेड लगे, लेकिन न तो इनके हैशटैग में एआई लिखा हुआ है और न ही पोस्ट में ऐसी कोई जानकारी दी गई है। इसके बाद तीनों वीडियो को एक-एक करके एआई वीडियो और इमेज डिटेक्शन टूल्स से चेक किया।

पहला वीडियो

हाइव मॉडरेशन ने वीडियो के एआई निर्मित होने की संभावना जताई। इसमें वीडियो को 99 फीसदी एआई संभावित बताया गया है।

Know the Truth Behind Viral Video of Smiling Kids and Cycling Woman

वीडियो को लेकर हमने डीएयू (एमसीए की पहल) से संपर्क किया। उनके एक्सपर्ट ने इसका स्क्रीनशॉट लेकर उसे ‘वाज इट एआई’ से चेक किया, जिसमें यह एआई संभावित बताया गया।

Know the Truth Behind Viral Video of Smiling Kids and Cycling Woman

दूसरा वीडियो

हाइव मॉडरेशन ने इसको भी एआई संभावित बताया।

Know the Truth Behind Viral Video of Smiling Kids and Cycling Woman

डीएयू के एक्सपर्ट ने इसके स्क्रीनशॉट को भी ‘वाज इट एआई’ से चेक किया, जिसमें इसके एआई टूल से बने होने की संभावना जताई गई।

Know the Truth Behind Viral Video of Smiling Kids and Cycling Woman

तीसरा वीडियो

इसके स्क्रीनशॉट को हमने हाइव मॉडरेशन और इज इट एआई से चेक किया। दोनों ने ही इसे एआई संभावित बताया।

Know the Truth Behind Viral Video of Smiling Kids and Cycling Woman
Know the Truth Behind Viral Video of Smiling Kids and Cycling Woman

इस बारे में एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा का कहना है कि ये वीडियो एआई निर्मित है। आजकल कई ऐप्स आ गए हैं, जिनसे इस तरह के वीडियो क्लिप्स बनाए जा सकते हैं।

एआई निर्मित वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने इसी तरह के कुछ अन्य वीडियो भी शेयर किए हैं। यूजर ने अपने बायो में भी एआई क्रिएटेड वीडियो का जिक्र नहीं किया है।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया यूजर ने एआई टूल्स से बनी वीडियो क्लिप्स को पोस्ट किया है। ये वीडियो असली नहीं हैं।

  • Claim Review : हंसते हुए बच्चों और साइकिल चलाती महिला के वीडियो असली हैं।
  • Claimed By : Insta User- krishna_01__uk
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later