Fact Check : मां के निधन पर रोते ओम प्रकाश राजभर के वीडियो को लोकसभा चुनाव के नतीजों से जोड़कर किया जा रहा वायरल
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ओम प्रकाश राजभर के रोने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वीडियो चुनावी नतीजों के बाद का नहीं, बल्कि उनकी मां जितना देवी के निधन के बाद है। दरअसल, अप्रैल 2024 में ओपी राजभर की मां का निधन हो गया था, जिसके बाद वो भावुक हो गए थे और सभी के सामने रो पड़े थे। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर अब भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
- By: Pragya Shukla
- Published: Jun 11, 2024 at 01:31 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओपी राजभर के रोने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के आए नतीजों के बाद है। जब ओपी राजभर को पता चला कि घोसी सीट से उनके बेटे अरविंद राजभर हार गए हैं, तो वो रोने लगे।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वीडियो चुनावी नतीजों के बाद का नहीं, बल्कि उनकी मां जितना देवी के निधन के बाद है। दरअसल, अप्रैल 2024 में ओपी राजभर की मां का निधन हो गया था, जिसके बाद वो भावुक हो गए थे और सभी के सामने रो पड़े थे। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर अब भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर क्षत्रिय राजपुत्र राष्ट्रकुल राठौड ने 7 जून 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “क्षत्रियो से चेलेंज कर रहे थे ओपी राजभर अभी देखो हार पच नहीं रहा है”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्डस की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वीडियो (आर्काइव लिंक) कई फेसबुक अकाउंट पर 12 अप्रैल 2024 को अपलोड हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो ओपी राजभर की मां के निधन के बाद का है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) यूपी तक की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 12 अप्रैल 2024 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, ओम प्रकाश राजभर की मां के निधन के बाद अंतिम यात्रा के दौरान राजभर भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।

राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने अपने एक्स अकाउंट पर अंतिम यात्रा की कुछ तस्वीरों (आर्काइव लिंक) को 12 अप्रैल 2024 को शेयर किया था। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, राजभर की मां जितना देवी को ग्राम-फतेहपुर, कटौना सिंधोरा वाराणसी में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने वही कपड़े पहने हुए हैं, जो कि उन्होंने वायरल वीडियो में पहने हुए हैं।
अधिक जानकारी के लिए हमने ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह वीडियो लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले का है, जब उनकी मां का निधन हो गया था। विपक्षी दल इस तरह के भावुक पलों के वीडियो को गलत दावों के साथ वायरल कर रहे हैं।
अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ओम प्रकाश राजभर के रोने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वीडियो चुनावी नतीजों के बाद का नहीं, बल्कि उनकी मां जितना देवी के निधन के बाद है। दरअसल, अप्रैल 2024 में ओपी राजभर की मां का निधन हो गया था, जिसके बाद वो भावुक हो गए थे और सभी के सामने रो पड़े थे। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर अब भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : लोकसभा चुनाव 2024 में बेटे अरविंद राजभर की हार के बाद फूट-फूटकर रोए ओम प्रकाश राजभर।
- Claimed By : FB User क्षत्रिय राजपुत्र राष्ट्रकुल राठौड
- Fact Check : भ्रामक
- Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s,
- Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s,
- Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s,
- Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s,
- Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s,
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...











