X
X

Fact Check: पाकिस्तान में हुए हादसे का वीडियो महाकुंभ भगदड़ का बताकर शेयर, पुलिस ने दर्ज किया केस

पाकिस्तान में जनवरी में हुए हादसे के वीडियो को महाकुंभ से जोड़कर वायरल किया गया है। इस मामले में प्रयागराज मेला पुलिस ने केस दर्ज किया है।   

Mahakumbh Mela Stampede, Mahakumbh Stampede News, Mahakumbh 2025, Pakistan Bus Accident Video, Pakistan Bus Accident, Pakistan News

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। प्रयागराज महाकुंभ से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कई लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे महाकुंंभ में हुई भगदड़ से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो पाकिस्तान में जनवरी में हुए हादसे का है। इसका महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। इस मामले में यूपी पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर ‘मुनेश कुमार’ ने इस वीडियो को 31 जनवरी को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “महाकुंभ में भगदड़ में मची।”    

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें दुकान पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। इससे यह हमें संदिग्ध लगा।

वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। फेसबुक यूजर ‘इकराम बिन अब्दुल जब्बार‘ ने 29 जनवरी को इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे किर्क अंबरी चौक पर कंटेनर का ब्रेक फेल होने के बाद हुए हादसे का बताया।

एक अन्य फेसबुक यूजर شرابی جانان ۔،،، ने 11 जनवरी को इस हादसे का एक अन्य वीडियो शेयर किया था। यूजर की प्रोफाइल पर पाकिस्तान का नंबर दिया गया है।

11 जनवरी 2025 को पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल ETV 247 URDU पर इससे संबंधित वीडियो न्यूज को देखा जा सकता है।

11 जनवरी 2025 को जियो न्यूज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो न्यूज के मुताबिक, हादसे में 10 की मौत हुई है, जबकि 15 घायल हुए हैं।

यूपी पुलिस के एक्स हैंडल से 19 फरवरी को इस वीडियो को पाकिस्तान का बताते हुए पोस्ट की गई है। साथ में जानकारी दी गई है कि इस वीडियो को शेयर करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

30 जनवरी को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में संगम तट पर भगदड़ मचने से करीब 30 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए थे।

इस बारे में प्रयागराज में दैनिक जागरण के क्राइम रिपोर्टर तारा गुप्ता का कहना है कि यह वीडियो प्रयागराज का नहीं है। वीडियो शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मेला पुलिस ने केस दर्ज किया है।

वीडियो को महाकुंभ का बताकर शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। अलीगढ़ के रहने वाले यूजर के करीब 32 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: पाकिस्तान में जनवरी में हुए हादसे के वीडियो को महाकुंभ से जोड़कर वायरल किया गया है। इस मामले में प्रयागराज मेला पुलिस ने केस दर्ज किया है।   

  • Claim Review : महाकुंभ में भगदड़ का वीडियो।
  • Claimed By : FB User- मुनेश कुमार
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later