X
X

Fact Check : PM मोदी और रवींद्र जडेजा की यह तस्वीर है पुरानी, हालिया बताकर की जा रही शेयर

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि पीएम मोदी के साथ वायरल हो रही रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी की तस्वीर साल 2023 की है। कुछ लोग पुरानी फोटो को हालिया मुलाकात की बताकर भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। तस्वीर का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jul 19, 2025 at 06:27 PM
  • Updated: Jul 19, 2025 at 06:55 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा की एक फोटो वायरल हो रही है। तस्वीर में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस फोटो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की है।

विश्वास न्यूज ने जांच में दावे को भ्रामक दावा। असल में वायरल की जा रही तस्वीर साल 2023 की है, जब रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। लोग उसी पुरानी तस्वीर को अब हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Yaduvanshi Ankush Yadav ने 18 जुलाई 2025 को फोटो को शेयर करते हुए लिखा है,”रवींद्र जडेजा और रीवाबा जडेजा की पीएम मोदी से खास मुलाकात!
क्रिकेट और राजनीति के दो चमकते सितारे एक ही फ्रेम में!
क्या चल रहा है गुजरात की नई राजनीति में?”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें प्रोकेरला की वेबसाइट पर तस्वीर से जुड़ी खबर मिली। रिपोर्ट को 16 मई 2023 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा से मुलाकात की।”

सर्च के दौरान नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर भी मिली। 16 मई 2023 को प्रकाशित खबर में बताया गया,” भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रीवाबा जडेजा ने पीएम मोदी से मुलाकात की। आईपीएल 2023 का एक मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था, इसी बीच जडेजा अपनी पत्नी के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे।”

हमें एएनआई के एक एक्स हैंडल पर वायरल तस्वीर शेयर की हुई मिली। पोस्ट को 16 मई 2023 को किया गया है। कैप्शन में लिखा हुआ है,”भारतीय क्रिकेट रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा(जामनगर से विधायक) ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।”

रविंद्र जडेजा ने भी इस मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पोस्ट 16 मई 2023 को की गई थी।

हमने पोस्ट को दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर पुरानी है। अभी तो रविंद्र जडेजा भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेली गई सीरीज में व्यस्त हैं। फोटो अभी की नहीं है।

बता दें कि रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर नॉर्थ से बीजेपी की विधायक हैं।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला एक लाख 83 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को उत्तर प्रदेश के कादीपुर का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि पीएम मोदी के साथ वायरल हो रही रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी की तस्वीर साल 2023 की है। कुछ लोग पुरानी फोटो को हालिया मुलाकात की बताकर भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। तस्वीर का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : रवींद्र जडेजा और रीवाबा जडेजा की पीएम मोदी से खास मुलाकात
  • Claimed By : Fb user: Yaduvanshi Ankush Yadav
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later