X
X

Fact Check : जयपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करते लोगों का पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि पानी के बहाने घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करते आदमियों का यह वीडियो हालिया नहीं है। असल में यह घटना जयपुर की सितंबर 2022 की है, जब कुछ बदमाशों ने जयपुर के भांकरोटा में पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट की थी। उसी वीडियो को अब हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति किसी घर में महिला से पीने को पानी मांगता है। पानी पीने के बाद शख्स जबरदस्ती घर में घुस जाता है। इसके बाद दो और व्यक्ति भी घर में घुस जाते हैं। अब कुछ यूजर्स इस घटना को हाल का बताते हुए शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने जांच में दावे को भ्रामक पाया। असल में यह घटना सितंबर 2022 को राजस्थान के जयपुर में हुई थी। जब जयपुर के भांकरोटा में कुछ बदमाशों ने पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट की थी। उसी वीडियो को कुछ लोग अब हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Vande Bharat 24 ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा है,”आजकल किसी अंजान को पानी पिलाने से पहले हज़ार बार सोचे देखें CCTV |#CCTVFootage #viralvideo #vandebharat24 #follower #LatestNews #NewsUpdate #follower”

कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो पहले भी अलग-अलग दावों के साथ वायरल हो चुका है। उस दौरान विश्वास न्यूज ने दावे की पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। उस समय हमने राजस्थान दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ नरेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने दावे का खंडन करते हुए बताया था, “यह वीडियो सितंबर 2022 में हुई घटना का है। जयपुर के भांकरोटा में एक गैंग पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करता था। इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने उसी समय पकड़ लिया था।” पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट News18 Rajasthan के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। वीडियो को 15 सितंबर 2022 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार,यह वीडियो जयपुर का है। जहां पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला को अकेले घर में देख के जबरदस्ती घर में घुसने का प्रयास किया।”

वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट news18.com की वेबसाइट पर भी मिली। 14 सितंबर 2022 को प्रकशित खबर में बताया गया,”जयपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले गिरोह ने एक ही दिन में दो घरों में वारदात करने की कोशिश की। ये बदमाश एक घर में  पानी पीने के बहाने घुस गए पर महिला की सूझबूझ और हौसले की वजह से नाकाम रहे। यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में नजर आई है।”

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला इस पेज को 2 लाख 71 हज़ार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि पानी के बहाने घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करते आदमियों का यह वीडियो हालिया नहीं है। असल में यह घटना जयपुर की सितंबर 2022 की है, जब कुछ बदमाशों ने जयपुर के भांकरोटा में पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट की थी। उसी वीडियो को अब हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करते लोगों का यह वीडियो हालिया है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Vande Bharat 24
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later