X
X

Fact Check: पुलिसवाले को थप्पड़ मारते आदमी का यह वीडियो हरियाणा का है, यूपी का नहीं

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। पुलिस वाले को थप्पड़ मारते  आदमी का यह वीडियो जुलाई 2025 का हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा का है। उसी वीडियो को अब कुछ लोग उत्तर प्रदेश पुलिस का बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदमी को एक पुलिस वाले को मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक आदमी को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि यह घटना उत्तर प्रदेश की है, जहां दो सौ रुपए रिश्वत मांगने के कारण सब्जी वाले ने पुलिस वाले को थप्पड़ मारा।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो जुलाई 2025 का हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा का है। वीडियो को उत्तर प्रदेश के नाम से गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

सोशल मीडिया यूजर ‘viralindiaalert’ ने (आर्काइव लिंक) वायरल वीडियो को शेयर किया है और लिखा है, “सब्जी वाले भाई ने अच्छा किया ऐसे लोगों के साथ ऐसे ही पेश आना चाहिए”

वीडियो में एक आदमी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, यह घटना यूपी की है। जहां यह दोनों पति-पत्नी अपनी सब्जी बेचकर ठेला लेकर घर जा रहे थे। तभी इन्हे पुलिस वाला रोक लेता है और दो सौ रुपए घूस मांगता है। लेकिन जब महिला ने पैसे देने से मना किया, तो पुलिस वाला महिला के साथ बदतमीजी करता है। तभी यह बात सुनकर महिला के पति को गुस्सा आ जाता है और वो पुलिस वाले को थप्पड़ मारकर सबक सिखाता है।  

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट पर मिली। खबर को 6 जुलाई 2025 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, “गांव उस्मानपुर की महिला गीता ने डायल 112 पर अपने पति संजय की शिकायत की। डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पिहोवा सदर थाना पुलिस में ले आई। पुलिस वालों ने दोनों को समझाकर भेज दिया कि सुबह इस मामले को आपस में बैठकर सुलझा लेंगे। इसके बाद संजय का भाई बिट्टू व अन्य लोग थाने में पहुंच गए।बिट्टू की उपनिरीक्षक राजेश के साथ किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। वीडियो में महिला गीता व संजय के भाई ने पुलिस वाले के साथ गाली-गलौज की।मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया था, वहीं महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया था।”

हमें  ‘Janta TV’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो से जुडी जानकारी मिली। वीडियो को 6 जुलाई 2025 को अपलोड किया गया है। वीडियो में घटना को हरियाणा के पिहोवा का बताया गया है। यह मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा हुआ था।

‘Punjab Kesari Haryana’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो से जुड़ी जानकारी मिली। 7 जुलाई 2025 को अपलोड वीडियो में नजर आ रहे आदमी का बयान सुना जा सकता है।

वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें।

हमने वीडियो को कुरुक्षेत्र में दैनिक जागरण के रिपोर्टर जितेंद्र सिंह जीत के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया की यह मामला पिहोवा का है। पिहोवा थाने के बाहर यह घटना हुई थी।  

पड़ताल के अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 45 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। पुलिस वाले को थप्पड़ मारते  आदमी का यह वीडियो जुलाई 2025 का हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा का है। उसी वीडियो को अब कुछ लोग उत्तर प्रदेश पुलिस का बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : पुलिसवाले को थप्पड़ मारते आदमी का यह वीडियो यूपी का है।
  • Claimed By : सोशल मीडिया यूजर -viralindiaalert
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें
Anil Kumar Yadav

बिल्कुल सही बात है

Anil kumar yadav

Purana video Jhuthe vade ke sath viral bilkul sahi hai fect check karne bilkul sahi jaanch Kiya Hai

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later