Fact Check: ट्रेन में महिला से बदसलूकी और रिश्वत लेने का यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि महिला से बदसलूकी और रिश्वत लेने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Sep 26, 2025 at 02:20 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन में एक पुरुष को एक महिला से बदसलूकी करते और पैसे लेते देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ट्रेन में एक टीसी ने महिला से बदसलूकी की और रिश्वत ली।
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है।
वायरल पोस्ट
फेसबुक यूजर Sachin Kumar Yadav ने 22 सितंबर, 2025 को इस वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “एक लड़की ने टिकट नहीं लिया तो रेलवे कर्मचारी हाथ पकड़ते हुए कुछ इस तरह पेश.”

पड़ताल
वायरल दावे की जांच के लिए हमने इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो Raj Thakurrrr नाम के यूट्यूब चैनल पर 21 सितंबर 2025 को अपलोड मिला। यहाँ वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया था, “This Video Is Totally Scripted Not Real All Content Just For Entertainment Purpose And Awareness Not Hate Speech (यह वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है, वास्तविक नहीं है, सभी सामग्री केवल मनोरंजन और जागरूकता के उद्देश्य से है, न कि अभद्र भाषा के लिए।)”

इस वीडियो को राज ठाकुर के इंस्टाग्राम पेज पर भी 24 सितंबर 2025 को अपलोड किया गया था। यहां भी साफ़ लिखा गया है कि यह स्क्रिप्टेड वीडियो है, कोई असली घटना नहीं।

हमने चैनल के एडमिन राज ठाकुर से बात की। उन्होंने बताया कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है, जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है ।
अक्सर सोशल मीडिया यूजर स्क्रिप्टेड वीडियो को गलत दावों के साथ शेयर कर भ्रम फैलते हैं। विश्वास न्यूज़ ने ऐसे कई पोस्ट्स की जाँच की है, जिन्हें यहाँ पढ़ा जा सकता है।
वायरल पोस्ट को फर्जी दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Sachin Kumar Yadav को फेसबुक पर 32000 से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि महिला से बदसलूकी और रिश्वत लेने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था।
- Claim Review : ट्रेन में महिला से बदसलूकी और रिश्वत लेने का वीडियो
- Claimed By : FB User Sachin Kumar Yadav
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












