X
X

Fact Check: छेड़छाड़ के आरोपी की पिटाई के नाम पर वायरल वीडियो राजस्थान का नहीं, मध्‍य प्रदेश का है

मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिसकर्मी हत्‍यारोपी को पीटते हुए ले गए थे। उस वीडियो को राजस्‍थान में छेड़छाड़ के आरोपी की पिटाई का बताया जा रहा है। नरसिंहपुर मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल भी नहीं है।

Rajasthan video, Madhya Pradesh viral video, MP beaten video, fact check, MP News

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को एक युवक को पीटकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। कछ यूजर्स इस वीडियो को  शेयर कर दावा कर रहे हैं कि राजस्‍थान में पुलिस ने छेड़छाड़ के मुस्लिम आरोपी का जुलूस निकाला।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो राजस्‍थान का नहीं, बल्कि मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर का है। वहां की गाडवारा पुलिस ने हत्‍यारोपी का जुलूस निकाला था। उस घटना के वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर वायरल किया जा रहा है।

वायरल पोस्‍ट

फेसबुक यूजर Jpsingh Hindveer Singh ने 15 दिसंबर को वीडियो को शेयर (आकाईव लिंक) करते हुए लिखा,

“राजस्थान में लड़की छेड़ रहा था

पुलिस ने बीच बाजार बारात निकाल दी।

राजस्थान पुलिस जिओ”

एक्‍स यूजर UmaShankar2054 ने इस वीडियो को सांप्रदायिक रंग देते हुए शेयर (आकाईव लिंक) किया।

https://twitter.com/UmaShankar2054/status/1867890893166084597

नवभारत टाइम्‍स के एक्‍स हैंडल से भी इस वीडियो (आकाईव लिंक) को राजस्‍थान में छेड़छाड़ के आरोपी की पिटाई का बताया।

पड़ताल

वायरल वीडियो में एक होर्डिंग पर प्रकाश मोबाइल, मन्‍नत कॉम्‍प्‍लेक्‍स और मोबाइल नंबर लिखा हुआ दिख रहा है। इस बारे में गूगल पर सर्च करने पर हमें मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर के गाडरवारा का पता मिला।

इस आधार पर कीवर्ड से सर्च करने पर हमें फेसबुक यूजर सिटी हेराल्‍ड द्वारा शेयर की गई रील मिली। इसे 12 दिसंबर को अपलोड किया गया है। इसमें वायरल वीडियो को मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर के गाडरवारा तहसील का बताया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि 6 दिसंबर को व्‍यापारी मधुर चौरसिया की हत्‍या के मामले में पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला था।

दैनिक भास्‍कर की वेबसाइट पर 5 दिसंबर को छपी रिपोर्ट के अनुसार, गाडरवारा शहर में मधुर चौरसिया की हत्‍या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में हत्‍या का कारण आपसी रंजिश बताया गया है।

नवभारत डॉट कॉम की वेबसाइट पर दो हफ्ते पहले छपी खबर के अनुसार, पुलिस ने मधुर चौरसिया हत्‍याकांड के मामले में विकास नीरस (कुचबंदिया) पिता चुन्नीलाल नीरस को गिरफ्तार किया है।

इस बारे में हमने प्रकाश मोबाइल शॉप पर संपर्क किया। उनका कहना है कि यह वीडियो नरसिंहपुर के गाडरवारा शहर का है। उनकी दुकान वहीं पर है। पुलिस मधुर चौरसिया हत्‍याकांड के आरोपी का जुलूस निकाला था।

नरसिंहपुर में नईदुनिया के रिपोर्टर अमित झा ने भी इस वीडियो को गाडवारा में हत्‍यारोपी के जुलूस का बताया। उन्‍होंने कहा कि हत्‍यारोपी का नाम विकास था।

वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्‍कैन किया। दिल्‍ली के रहने वाले यूजर एक विचारधारा से प्रभावित हैं।

निष्कर्ष: मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिसकर्मी हत्‍यारोपी को पीटते हुए ले गए थे। उस वीडियो को राजस्‍थान में छेड़छाड़ के आरोपी की पिटाई का बताया जा रहा है। नरसिंहपुर मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल भी नहीं है।

  • Claim Review : राजस्‍थान में पुलिस ने छेड़छाड़ के मुस्लिम आरोपी का जुलूस निकाला।
  • Claimed By : FB User- Jpsingh Hindveer Singh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later