X
X

Fact Check: राजदीप सरदेसाई को ‘डांटती’ रानी मुखर्जी का वीडियो ‘मर्दानी’ फिल्म के सीन का अभिनय था

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी द्वारा पत्रकार राजदीप सरदेसाई को डांटने के दावे के साथ वायरल की जा रही पोस्ट फेक है। असल में यह वीडियो क्लिप एक कार्यक्रम के दौरान रानी मुखर्जी के फिल्म ‘मर्दानी’ के एक सीन का अभिनय करने का हिस्सा था। राजदीप सरदेसाई ने रानी मुखर्जी से शादी के बाद ‘मोटापा’ बढ़ने जैसा कोई व्यक्तिगत सवाल नहीं पूछा था, बल्कि वह उनके साथ फिल्म के दृश्य का मंचन कर रहे थे, इसलिए वायरल दावा फर्जी है।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Oct 6, 2025 at 02:53 PM
  • Updated: Jan 28, 2026 at 06:06 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री रानी मुखर्जी को पत्रकार राजदीप सरदेसाई को ‘डांटते’ हुए देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सरदेसाई ने रानी मुखर्जी से उनकी शादी के बाद “मोटी” होने को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर रानी मुखर्जी ने उन्हें बुरी तरह डांट दिया।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह वीडियो तब का है, जब इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म मर्दानी के एक सीन की  एक्टिंग की थी ।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Brajesh Singh ने 4 अक्टूबर 2025 को इस वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “सुनने में आ रहा है दल्ला पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने रानी मुखर्जी से सवाल पूछ लिया की शादी के बाद आप बहुत मोटी हो गई हैं। तो रानी मुखर्जी ने उसे वहीं कुत्ते की तरह डांट दिया वीडियो को तुरंत एडिट कर दिया गया और यह वाला हिस्सा नहीं दिखाया गया।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में रानी मुखर्जी के हाथ में इंडिया टुडे का माइक है और वो एक स्टेज पर बैठी है। हमें लगा कि यह वीडियो इंडिया टुडे के किसी कार्यक्रम का हो सकता है।

हमने इंडिया टुडे के यूट्यूब चैनल को खंगालना शुरू किया। हमें यह पूरा वीडियो इंडिया टुडे के यूट्यूब चैनल पर 26 सितंबर 2025 को अपलोड मिला। यहाँ बताया गया था कि वीडियो इंडिया टुडे कॉन्क्लेव का है। साथ में लिखा था “इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव में एक विशेष इंटरव्यू में, अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपने करियर और हाल ही में ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर चर्चा की। इस सत्र में ‘मर्दानी’ सीरीज़ की प्रेरणा, पूर्व आईपीएस अधिकारी मीरान चड्ढा बोरवणकर भी शामिल हुईं, जिन्होंने पुलिस बल में महिलाओं के लिए चुनौतियों और बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप पर बात की।” इस वीडियो में 32 मिनट के बाद वायरल क्लिप वाला हिस्सा देखा जा सकता है। पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि सरदेसाई ने रानी मुखर्जी से मर्दानी फिल्म का कोई सीन एक्टिंग करने को कहा था ,जिसके बाद वे कहते हैं, ‘मैं गुंडा बनने की एक्टिंग करता हूँ और आप मर्दानी की पुलिस अधिकारी वाला कोई सीन दिखाइए।’ इसके बाद ही वायरल वीडियो वाला हिस्सा आता है।

इस पूरे वीडियो में राजदीप सरदेसाई ने रानी मुखर्जी से शादी के बाद ‘मोटापा’ बढ़ने जैसा कोई व्यक्तिगत सवाल नहीं पूछा था।

इस विषय में राजदीप सरदेसाई ने भी पुष्टि की कि यह क्लिप तब का है, जब रानी मुखर्जी इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में मर्दानी का एक सीन करके दिखा रहीं थीं।

वायरल पोस्ट फर्जी दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर  Brajesh Singh को फेसबुक पर 3 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी द्वारा पत्रकार राजदीप सरदेसाई को डांटने के दावे के साथ वायरल की जा रही पोस्ट फेक है। असल में यह वीडियो क्लिप एक कार्यक्रम के दौरान रानी मुखर्जी के फिल्म ‘मर्दानी’ के एक सीन का अभिनय करने का हिस्सा था। राजदीप सरदेसाई ने रानी मुखर्जी से शादी के बाद ‘मोटापा’ बढ़ने जैसा कोई व्यक्तिगत सवाल नहीं पूछा था, बल्कि वह उनके साथ फिल्म के दृश्य का मंचन कर रहे थे, इसलिए वायरल दावा फर्जी है।

  • Claim Review : पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने रानी मुखर्जी से सवाल पूछ लिया की शादी के बाद आप बहुत मोटी हो गई हैं। तो रानी मुखर्जी ने उसे वहीं डांट दिया।
  • Claimed By : FB user Brajesh Singh
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later