X
X

Fact Check: औरैया में आग से फसल बचाते SP का यह वीडियो 2022 का, हालिया बता कर किया जा रहा शेयर

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि आग से फसल को बचाते उस समय औरैया के एसपी अभिषेक वर्मा का वायरल वीडियो साल 2022 का है, जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Apr 9, 2025 at 11:53 AM
  • Updated: Apr 17, 2025 at 05:46 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश के औरैया में हुई घटना का है, जब वहां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आग लगने के दौरान किसानों की फसल को बचाने के लिए खुद ही खेत में उतर पड़े। वीडियो को शेयर किए जाने के समय से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह हाल की घटना है।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि यह वीडियो अप्रैल 2022 का है। जब एक खेत में आग लगने के बाद तत्कालीन औरैया के एसपी अभिषेक वर्मा अन्य लोगों के साथ मिलकर गेहूं के गट्ठरों को बचाने लग गए थे। उसी वीडियो को अब हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। बताते चले कि अब अभिषेक वर्मा औरेया के पुलिस कप्तान नहीं हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Vivek Soni ने 8 अप्रैल 2025 को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए इस हालिया बताया है। कैप्शन में लिखा है,”यूपी के जिला औरैया के SP अभिषेक वर्मा जी का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है दरअसल एक किसान के खेत में अचानक किसी कारण आग लगी हुई थी SP साहब को जैसे ही यह सूचना मिली वो तुरन्त फोर्स लेकर पहुंच गये और वहां रखी फसलों को बचाने के लिए खुद ही कूद पड़े और खुद गेहू के बन्डलों को हटने में जुट गये। जहां अधिकारी केवल मुआवजे के साथ जांच की बात कहकर चले जाते हैं वहीं एसपी अभिषेक वर्मा ने मानवता का परिचय दिया.. “

सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 21 अप्रैल 2022 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, “अयाना स्थित गांव रोशनपुर में एक खेत पर आग लग गई थी और कई बीघा गेहूं आग की लपटों की चपेट में आ गई थी। इस दौरान एसपी अभिषेक वर्मा भी गांव वालों के साथ मिलकर राहत कार्य में जुट गए और गेहूं के गट्ठरों को सुरक्षित करने का कार्य किया। दमकल की कई वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया था।”

सर्च के दौरान वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट Knews के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 20 अप्रैल 2022 को अपलोड किया गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक, एसपी अभिषेक वर्मा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एक खेत में लगी आग से फसल को जलने से बचाया। जिसके बाद अभिषेक वर्मा की खूब तारीफ हो रही है।

वायरल वीडियो को यूपी पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया था। वीडियो को 20 अप्रैल 2022 को शेयर किया गया था।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां देखी जा सकती हैं।

वीडियो को हमने दैनिक जागरण औरैया के जिला प्रभारी और सीनियर रिपोर्टर शशांक सिंह के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया की यह वीडियो पुराना है और अभी औरैया के नए एसपी अभिजीत आर शंकर हैं।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि फेसबुक पर यूजर के करीब 5 हजार मित्र हैं। यूजर ने स्वयं को जौनपुर का रहने वाला बताया है।  

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि आग से फसल को बचाते उस समय औरैया के एसपी अभिषेक वर्मा का वायरल वीडियो साल 2022 का है, जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : SP अभिषेक वर्मा का यह वीडियो हालिया है।
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Vivek Soni
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later