X
X

Fact Check : यह वीडियो लॉस एंजेलिस का है, पाकिस्तान का बताकर किया जा रहा है शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं है। असल में यह वीडियो जनवरी 2025 का अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आग के बाद का ड्रोन व्यू है, जिसे अब पाकिस्तान का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारत-पाकिस्तान में उपजे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें टूटे हुए घर और चारों तरफ तबाही का मंजर देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर इसे पाकिस्तान का बता रहे हैं। दावा किया जा है कि यह वीडियो पाकिस्तान पर भारत की तरफ से की गई कार्रवाई का है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। असल में वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान का नहीं है, बल्कि जनवरी 2025 में लॉस एंजेलिस में लगी आग के बाद का दृश्य है। वीडियो को अब पाकिस्तान का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

इंस्टाग्राम यूजर ‘sonu__1___07’ ने 8 मई को वायरल वीडियो (आर्काइव) को शेयर किया है। वीडियो पर लिखा हुआ है,”देखिये जरा पाकिस्तान का हालात 2025 यह रही हिंदुस्तान की ताकत”

इस पोस्ट को एक्स पर भी कई यूजर समान दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

https://twitter.com/AAjju_33/status/1920882879514734761

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वीडियो के कई की-फ्रेम निकालकर उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें वीडियो Disaster News के वेरिफाइड एक्स हैंडल पर मिला। वीडियो को 12 जनवरी 2025 को शेयर किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार,” यह वीडियो लॉस एंजेलिस में लगी आग के बाद का दृश्य है।”

https://twitter.com/Top_Disaster/status/1878272224467329277

हमें वीडियो सिंगर और सॉन्ग राइटर hadas_levy777 के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 12 जनवरी 2025 को शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में इसे लॉस एंजेलिस का बताया गया है।

जर्नलिस्ट और प्रोडूसर enlailiacv ने भी अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। 11 जनवरी 2025 को शेयर किये गए वीडियो को लॉस एंजेलिस का बताया गया है।

वायरल वीडियो को कई अन्य यूजर्स ने साल 2025 में लॉस एंजेलिस का बताकर शेयर किया है।

हमने वीडियो की पुष्टि के लिए डिजास्टर न्यूज़ के साथ संपर्क किया। एक्स पर जवाब देते हुए वीडियो को लॉस एंजेलिस का बताया है। उन्होंने बताया कि यह असली दृश्य है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 1,775 लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो पाकिस्तान का नहीं है। असल में यह वीडियो जनवरी 2025 का अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आग के बाद का ड्रोन व्यू है, जिसे अब पाकिस्तान का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : देखिये जरा पाकिस्तान का हालात
  • Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -sonu__1___07
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later