X
X

Fact Check: मेट्रो स्टेशन में पानी भरने का वीडियो भारत का नहीं, भ्रामक दावा हुआ वायरल 

मेट्रो स्टेशन में जलभराव के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में यह घटना जनवरी में ब्राजील में आई बाढ़ के बाद की है। जब मेट्रो स्टेशन की एक दीवार टूट गई थी और पानी Jardim São Paulo-Ayrton Senna मेट्रो स्टेशन में आ गया था।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश के कई शहरों में हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। इसी से जोड़ते हुए स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को तेज बहाव से आते पानी से खुद को बचाते हुए देखा जा सकता है। कई यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह दिल्ली मेट्रो का है, वहीं कई यूजर्स का दावा है कि यह मुंबई का है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में यह घटना जनवरी में ब्राजील में आई बाढ़ के बाद की है। जब मेट्रो स्टेशन की एक दीवार टूट गई थी और पानी जार्डिम साओ पाउलो-एर्टन सेना (Jardim São Paulo-Ayrton Senna) मेट्रो स्टेशन में आ गया था।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर विजय सिंह ने 30 जुलाई 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “अंधेरी के मेट्रो स्टेशन में पानी बहुत तेज रफ्तार से जलभराव।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

इंस्टाग्राम यूजर yadav_shersinghyadav ने वायरल वीडियो को दिल्ली मेट्रो का बताते हुए शेयर किया है।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक पोस्ट डेली मेल के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। पोस्ट को 27 जनवरी 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो ब्राजील के साओ पाउलो में आई भीषण बाढ़ के बाद का है।

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट नीड टू नो (need to know) की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो ब्राजील के साओ पाउलो के जार्डिम साओ पाउलो-एर्टन सेना (Jardim São Paulo-Ayrton Senna) मेट्रो स्टेशन पर 24 जनवरी को हुई घटना का है। दरअसल, ब्राजील में आई भारी बाढ़ के कारण मेट्रो स्टेशन की एक दीवार टूट गई थी और पानी अंदर आ गया था। 

अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां पर देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण दिल्ली के रिपोर्टर उदय जगताप से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो दिल्ली का नहीं है। हमने मुंबई के मिड-डे के सीनियर रिपोर्टर समीउल्लाह खान से भी संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है।

अंत में हमने वीडियो को गलत तरीके से शेयर करने वाले यूजर विजय सिंह के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को तीन हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मेट्रो स्टेशन में जलभराव के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में यह घटना जनवरी में ब्राजील में आई बाढ़ के बाद की है। जब मेट्रो स्टेशन की एक दीवार टूट गई थी और पानी Jardim São Paulo-Ayrton Senna मेट्रो स्टेशन में आ गया था।

  • Claim Review : मुंबई और दिल्ली मेट्रो में भरे पानी का वीडियो।
  • Claimed By : Vijay Singh Follow
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later