X
X

Fact Check: राजनाथ सिंह के पैर छूते तेजस्वी यादव का वीडियो पुराना, बिहार चुनाव से संबंधित नहीं

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छूने का वायरल वीडियो पुराना है। साल 2022 में एक मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने राजनाथ सिंह के पैर छूए थे। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बिहार में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी से जोड़ते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेजस्वी यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो का हाल का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव जीतने का आशीर्वाद दिया।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब दो साल पुराना है। साल 2022 में एक मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने राजनाथ सिंह के पैर छूए थे। उस दौरान वो बिहार के डिप्टी सीएम थे। 

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर ‘Sunil Chaurasiya’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “राजनाथ सिंह ने तेजस्वी को दिया विजय आशीर्वाद।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो RJD Youngster नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 19 अक्टूबर 2022 को शेयर किया गया था। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो ‘Deswa News‘ और ‘News India 24×7‘ के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। वीडियो को 14 अक्टूबर 2022 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के अनुसार, जब तेजस्वी यादव और राजनाथ सिंह की मुलाकात हुई थी। उस समय तेजस्वी यादव ने राजनाथ सिंह के पैर छूए थे। उस दौरान वो बिहार के डिप्टी सीएम थे। 

गौरतलब है कि दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 29 जनवरी 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में एनडीए के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई थी। लेकिन साल 2022 में उन्होंने एनडीए का साथ छोड़कर लालू यादव की पार्टी राजद का दामन थाम लिया और उनके साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई। उस दौरान तेजस्वी यादव को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया गया था। लेकिन 28 जनवरी 2024 को नीतीश कुमार ने एक बार फिर राजद का साथ छोड़कर जदयू-भाजपा (एनडीए) की नई सरकार बना ली है और एनडीए के साथ मिलकर लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ा। 

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण पटना के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ अरुण अशेष से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पुराना है।

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब पांच हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छूने का वायरल वीडियो पुराना है। साल 2022 में एक मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने राजनाथ सिंह के पैर छूए थे। 

  • Claim Review : बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने छुए राजनाथ सिंह के पैर।
  • Claimed By : FB User Sunil Chaurasiya
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later