X
X

Fact Check : रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई के बाद नीता अंबानी ने नहीं दिया वायरल बयान

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। बयान फर्जी साबित हुआ। नीता अंबानी की ओर से ऐसा कोई बयान कभी भी नहीं दिया गया है।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की 8 जून को लखनऊ के एक होटल में सगाई हुई। इससे जोड़ते हुए रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी के बयान के नाम पर एक पोस्‍ट वायरल हो रही है। इसमें उन्‍हें रिंकू सिंह की सगाई को लेकर बोलते हुए दिखाया गया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। बयान फर्जी साबित हुआ। नीता अंबानी की ओर से ऐसा कोई बयान कभी भी नहीं दिया गया है।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम हैंडल cricket.ki.duniya171 ने 9 जून 2025 को एक पोस्‍ट में दावा किया, “नीता अंबानी ने रिंकू सिंह के इंगेजमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान बोली रिंकू को घमंड आ चुका है। नीता अंबानी ने कहा, रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज से सगाई करके अपने बेटा होने का फर्ज अदा किया लेकिन रिंकू ने अपने सगाई में मुझे न बोलकर दुनिया के सामने मेरी इज्जत कम कर दी है। रिंकू सिंह के अन्दर घमंड आ गया है।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया। कीवर्ड के जरिए सर्च करने पर हमें एक भी ऐसी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जो वायरल बयान की पुष्टि कर सके।

जांच के दौरान हमें नीता अंबानी के फेक बयान के नाम पर जरूर कई फर्जी पोस्‍ट व वीडियो मिले, जिन्‍हें लाइक और व्‍यूज के लिए बनाया गया था।

दैनिक जागरण के स्पोर्ट्स एडिटर अभिषेक त्रिपाठी ने वायरल पोस्‍ट को फेक बताया। उन्‍होंने विश्‍वास न्‍यूज से बातचीत में कहा कि नीता अंबानी ने कभी भी इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। वायरल पोस्‍ट पूरी तरह से बेबुनियाद है।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले इंस्‍टाग्राम यूजर की जांच की गई। पता चला कि इस हैंडल को फरवरी 2025 में बनाया गया है। इसे 20 हजार से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। नीता अंबानी ने रिंकू सिंह की सगाई को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जैसा कि दावा किया गया है।

  • Claim Review : रिंकू सिंह की सगाई पर नीता अंबानी का बयान
  • Claimed By : IG User cricket.ki.duniya171
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later