X
X

Fact Check : महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करते पुलिसकर्मी का पुराना वीडियो वायरल

यूपी के उन्‍नाव के पुराने वीडियो को अभी वायरल करके पुलिस पर निशाना साधा जा रहा है। इस मामले में उस वक्‍त पुलिसकर्मी पर कार्रवाई भी हुई थी।

नई दिल्‍ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया में एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसे एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को अभी का समझकर कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे शेयर करते हुए महिला को न्‍याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। यूपी के उन्‍नाव के पुराने वीडियो को अभी वायरल करके पुलिस पर निशाना साधा जा रहा है। इस मामले में उस वक्‍त पुलिसकर्मी पर कार्रवाई भी हुई थी।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्‍टाग्राम हैंडल cute.pari ने 7 अप्रैल को एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए वीडियो के ऊपर लिखा, “उत्तर प्रदेश जिला उन्नाव। महिला के सेवा में तत्पर पुलिस कर्मी जबरन बनाता था शारिरिक संबंध। मजबूर महिला ने खुद ही किया विडियों वायरल, की न्याय की मांग। ऐसे पुलिस कर्मी के साथ-क्या होना चाहिए।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्‍स निकाले। फिर इसे गूगल ओपन सर्च टूल के जरिए खोजना शुरू किया। वायरल वीडियो से जुड़ी खबर हमें 22 अगस्‍त 2022 को पोस्‍ट मिली।

ईटीवी भारत की वेबसाइट पर मौजूद इस खबर में बताया गया कि उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी दीप चंद गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया। पूरी खबर यहां पढ़ी जा सकती है।

लाइव हिंदुस्‍तान के यूट्यूब चैनल पर 23 अगस्‍त 2022 को वीडियो रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया कि महिला पुलिसकर्मी को अरेस्‍ट किया गया था। वीडियो को 2020 का बताया गया। खबर में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर अश्लील हरकत करने वाले हेड कॉन्स्टेबल दीपचंद्र गौतम को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस वाले की हरकतों से परेशान होकर महिला ने खुद ही वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया था।

पड़ताल के दौरान हमने दैनिक जागरण, उन्‍नाव के प्रभारी अंकित कुमार से संपर्क कर उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया । उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। इस घटना के बाद पुलिसकर्मी पर कानूनी कार्रवाई भी हुई थी।

पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाली यूजर की जांच की गई। पता चला कि यह हैंडल फरवरी 2023 में बनाया गया। इसे 2.29 लाख लोग फॉलो करते हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट भ्रामक साबित हुई। उन्‍नाव में एक पुलिसकर्मी ने महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। शिकायत के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई थी।

  • Claim Review : महिला के साथ जबरन शारिरीक संबंध बनाते हुए पुलिसकर्मी का हालिया वीडियो
  • Claimed By : IG user cute.pari
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later