Fact Check : रणथंभौर के नाम पर AI तस्वीर VIRAL, सच समझकर यूजर्स कर रहे हैं शेयर
विश्वास न्यूज ने विस्तार से इसकी जांच की। यह फर्जी साबित हुई। इसे एआई तकनीक की मदद से बनाया गया है। यह तस्वीर रणथंभौर की नहीं है।
- By: Ashish Maharishi
- Published: Jun 24, 2025 at 01:05 PM
नई दिल्ली (Vishvas News)। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क के नाम पर एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल की जा रहा है। तस्वीर में एक पहाड़ी पर बने विशाल किले को दिखाया गया है। इसके अलावा, कई जानवरों को भी पानी के आसपास दिखाया गया है। इस तस्वीर को रणथंभौर की असली फोटो समझकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने विस्तार से इसकी जांच की। यह फर्जी साबित हुई। इसे एआई तकनीक की मदद से बनाया गया है। यह तस्वीर रणथंभौर की नहीं है।
क्या हो रहा है वायरल
फेसबुक यूजर Naval Khedli ने 21 जून को एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए दावा किया, “बारिश में रणथंभौर दुर्ग का खूबसूरत नजारा….।”

वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने रणथंभोर के नाम पर वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए एआई तस्वीर की पड़ताल करने वाले ऑनलाइन टूल हाइव मॉडेरशन का इस्तेमाल किया। इस टूल में वायरल तस्वीर को अपलोड करने पर हमें नतीजों में बताया गया कि वायरल तस्वीर एआई निर्मित है। टूल ने इसके 96.6% एआई निर्मित होने का अंदेशा जताया।

इसी तरह वॉज इट एआई नाम के टूल ने भी वायरल तस्वीर को एआई निर्मित बताया।

जांच को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने एआई एक्सपर्ट एस के शाहिद से संपर्क किया। उनके साथ भी वायरल तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने भी चेक करके बताया कि यह फोटो एआई निर्मित है।
रणथंभौर के वन्यजीव विशेषज्ञ धर्मेंद्र खांडल ने विश्वास न्यूज को बताया कि वे बरसों से रणथंभौर के किले को देख रहे हैं। वायरल तस्वीर रणथंभौर की बिल्कुल नहीं है। हो सकता है कि इसे एआई या एडिटिंग टूल की मदद से बनाया गया हो।
जांच के अंत में हमने Naval Khedli नाम के फेसबुक यूजर की जांच की। सोशल स्कैनिंग में पता चला कि यूजर राजस्थान के दौसा का रहने वाला है। इसे 17 हजार से ज्यादा लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में रणथंभौर के नाम पर वायरल तस्वीर एआई निर्मित साबित हुई। इसे एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
- Claim Review : रणथंभौर की तस्वीर
- Claimed By : FB user Naval Khedli
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












