Fact Check : आंध्र प्रदेश के बचाव अभियान के वीडियो को अब एमपी का बताकर किया गया वायरल
वायरल वीडियो का मध्य प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो आंध्र प्रदेश का है।
- By Vishvas News
- Updated: August 17, 2022

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया में 15 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बाढ़ में फंसे लोगों को एक हेलीकॉप्टर की मदद से बचाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को कोरवा डैम का बताकर वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने एक बार पहले भी इस वीडियो की जांच की थी। वायरल वीडियो का मध्य प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो आंध्र प्रदेश का है। नवंबर 2021 में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में चित्रावती नदी के बीच कुछ लोग फंस गए थे। वायरल वीडियो उन्हीं के रेस्क्यू का है। विश्वास न्यूज एक बार पहले भी वायरल वीडियो की जांच की थी। उस पड़ताल को विस्तार से यहां पढ़ा जा सकता है।
क्या हो रहा है वायरल
फेसबुक यूजर धर्मेंद्र ने 13 अगस्त को एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि कोरवा डेम टूटने के बाद का मंजर बहुत भीषण तबाही हुई हैं।
फैक्ट चेक के उद्देश्य से पोस्ट के कंटेंट को यहां हूबहू लिखा गया है। इसे दूसरे यूजर्स भी अभी का मानकर वायरल कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट के आधार पर सबसे पहले गूगल ओपन सर्च किया। ‘कोरवा डैम’ टाइप करके सर्च करने पर हमें कई वेबसाइट पर संबंधित खबरें मिलीं। लाइव हिन्दुस्तान ने 13 अगस्त को पब्लिश एक खबर में बताया कि मध्य प्रदेश के धार में कोरवा डैम को बचाने के लिए सेना ने अपने जवान उतारे। पूरी खबर यहां पढ़ें।
भास्कर डॉट कॉम की एक खबर में भी बताया गया कि मध्य प्रदेश में 304 के डैम के फूटने के खतरे के बीच सेना ने मोर्चा संभाला। यह डैम धार के कारम नदी पर बन रहा है।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए धार से प्रकाशित नईदुनिया के ईपेपर को खंगालना शुरू किया। 15 अगस्त को प्रकाशित अखबार में बताया गया कि धार जिले के कारम नदी पर बने बांध से पानी निकासी के लिए नहर बनाई गई।
अब हमें यह जानना था कि ओरिजनल वीडियो आखिर कहां का है। इसके लिए वायरल वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले गए। फिर इन्हें गूगल रिवर्स इमेज टूल में अपलोड करके सर्च किया गया। हमें 20 नवंबर 2021 की तारीख को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड ओरिजनल वीडियो मिला। इसमें बताया गया कि आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बीच जेसीबी के ऊपर कुछ लोग फंस गए। वीडियो में हेलीकॉप्टर की मदद से इन लोगों को बचाते हुए देखा जा सकता है।
सर्च के दौरान 19 नवंबर 2021 का हमें इंडियन एयर फोर्स ट्विटर हैंडल पर इसी बचाव अभियान की कुछ तस्वीरें मिलीं। वायरल वीडियो से मिलती-जुलती इन तस्वीरों को लेकर जानकारी दी गई कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में चित्रावती नदी के बढ़ते पानी में फंसे दस लोगों को खराब मौसम में सुरक्षित बाहर निकाला।
विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के धार के नईदुनिया के ब्यूरो प्रमुख से बात की। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल पोस्ट फेक है। यह वीडियो मध्य प्रदेश का नहीं है।
पड़ताल के अंत में आंध्र प्रदेश के वीडियो को मध्य प्रदेश का बताकर वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। फेसबुक यूजर धर्मेंद्र ने अपना पेज 27 जुलाई 2022 को बनाया था।
निष्कर्ष: वायरल वीडियो का मध्य प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो आंध्र प्रदेश का है।
- Claim Review : कोरवा डेम टूटने के बाद का मंजर बहुत भीषण तबाही हुई हैं
- Claimed By : फेसबुक यूजर धर्मेंद्र
- Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
-
वॅाट्सऐप नंबर 9205270923
-