X
X

Fact Check: अमेरिका में हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह को भारत लाने के लिए केंद्र ने अभी नहीं किया कोई एलान

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। केंद्र सरकार ने हरजिंदर सिंह को लेकर अभी ऐसा कोई एलान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर गलत दावा वायरल हो रहा है।

Harjinder Singh News, Harjinder Singh US Accident, Harjinder Singh Viral News, Viral News, US News

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक ट्रक के यूटर्न लेने के कारण तीन लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में भारतीय मूल के हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। हरजिंदर सिंह से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने कहा है कि हरजिंदर सिंह को 24 घंटे में भारत वापस लाया जाएगा।

विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि केंद्र सरकार ने अभी तक ऐसा कोई एलान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर jitendra_bhaskar_483 ने 2 सितंबर को पोस्ट शेयर (आर्काइव लिंक) की है। इसके साथ में लिखा है,

“मोदी जी का बड़ा फैसला, कुछ नहीं होने देंगे हरजिंद्र सिंह को, 24 घंटे में लाएंगे इंडिया वापस, चाहे कुछ भी करना पड़े”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के एक्स हैंडल से भी इस मामले से संबंधित कोई पोस्ट नहीं की गई है।

हाईवे सेफ्टी एंड मोटर व्हीकल्स (FLHSMV) के फ्लोरिडा विभाग ने 17 अगस्त को पोस्ट कर जानकारी दी है कि 12 अगस्त को सेंट लूसी काउंटी में फ्लोरिडा टर्नपाइक पर एक मिनी-वैन एक व्यावसायिक सेमी-ट्रक से टकरा गई। सेमी-ट्रक के चालक ने लापरवाही से एक अनधिकृत स्थान का उपयोग करके यू-टर्न लेने का प्रयास किया, जिस कारण मिनी-वैन में सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई। स्टेट ट्रूपर्स ने वाहन चालक हरजिंदर सिंह के खिलाफ वाहन दुर्घटना में हत्या के तीन मामलों में आपराधिक गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया। इस जांच के दौरान स्टेट ट्रूपर्स ने पाया कि हरजिंदर सिंह 2018 में मेक्सिको सीमा पार करके अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में आया था। इसके बाद उसने कैलिफोर्निया राज्य में एक वाणिज्यिक चालक लाइसेंस प्राप्त किया।

प्रेस रिलीज में कार्यकारी निदेशक डेव कर्नर ने कहा, “हरजिंदर सिंह राज्य के वाहन हत्या और आव्रजन उल्लंघन के आरोपों में कस्टडी में है।”

25 अगस्त को फॉक्स 4 न्यूज की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, फ्लोरिडा के अधिकारियों से हरजिंदर सिंह मामले में नरमी बरतने का आग्रह करने वाली एक याचिका पर रविवार दोपहर तक लगभग 25 लाख हस्ताक्षर हो चुके हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर को संबोधित यह याचिका हरजिंदर सिंह के ख़िलाफ मामले की फिर से जांच करने का अपील करती है। 12 अगस्त को हुई इस दुर्घटना में सिंह पर वाहन दुर्घटना में हत्या और गैर इरादतन हत्या के तीन मामले दर्ज हैं।

24 अगस्त 2025 को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर विदेश मंत्रालय से हरजिंदर मामले का संज्ञान लेने का अपील की है। उन्होंने अपील की कि वह सिख ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह का मामला अमेरिका की सरकार के समक्ष उठाएं।

इस बारे में हमने दैनिक जागरण की तरफ से विदेश मंत्रालय देखने वाले विशेष संवाददाता जेपी रंजन से संपर्क किया उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने हरजिंदर सिंह मामले में अभी ऐसा कोई एलान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर गलत दावा वायरल हो रहा है।

गलत पोस्ट करने वाले इंस्टा यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के करीब 8 लाख 81 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। केंद्र सरकार ने हरजिंदर सिंह को लेकर अभी ऐसा कोई एलान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर गलत दावा वायरल हो रहा है।

  • Claim Review : केंद्र सरकार ने कहा है कि हरजिंदर सिंह को 24 घंटे में भारत वापस लाया जाएगा।
  • Claimed By : Insta User- jitendra_bhaskar_483
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later