Fact Check: फ्रांस में पुलिस पर पथराव की पुरानी घटना को फिल्म ‘छावा’ से जोड़कर सांप्रदायिक दावे के साथ किया जा रहा शेयर
विश्वास न्यूज ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की और पाया कि यह वीडियो वास्तव में फ्रांस का है, लेकिन यह 2021 की एक पुरानी घटना से संबंधित है। इसे फिल्म 'छावा' से जोड़कर एक फर्जी दावे के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। यह वीडियो फ्रांस के पैंटिन इलाके में हुई एक घटना का है, जहां पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया था। पुरानी घटना को फिल्म छावा से जोड़कर फर्जी सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
- By: Umam Noor
- Published: Mar 24, 2025 at 04:17 PM
- Updated: Mar 24, 2025 at 04:21 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। फिल्म ‘छावा’ की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को सड़कों पर पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि फ्रांस में फिल्म ‘छावा’ की रिलीज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उपद्रव किया है। वहीं, इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर समान मिलते- जुलते दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।
विश्वास न्यूज ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की और पाया कि यह वीडियो वास्तव में फ्रांस का है, लेकिन यह 2021 की एक पुरानी घटना से संबंधित है। इसे फिल्म ‘छावा’ से जोड़कर एक फर्जी दावे के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। यह वीडियो फ्रांस के पैंटिन इलाके में हुई एक घटना का है, जहां पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया था। पुरानी घटना को फिल्म छावा से जोड़कर फर्जी सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
क्या है वायरल पोस्ट में?
फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”#फ्रांस की #राजधानी_पेरिस में भी फिल्म ‘छावा’ के #रिलीज होने से ही कल रात से #मुस्लिम_दंगे कर रहें हैं।”
पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।
पड़ताल
अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वीडियो के की- फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिये सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो डेली मोशन की वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ मिला। यहां वीडियो को चार साल पहले पब्लिश किया गया है। वहीं, साथ में बताया गया, फ्रांस के पैंटिन में पुलिसकर्मी और उनके वाहन पर पथराव किया गया।
सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो फ्रांस के एक एक्स हैंडल ‘Commissaires de Police SICP’ पर भी पोस्ट किया हुआ मिला। 25 फरवरी 2021 को पोस्ट किये हुए वीडियो में बताया गया, कल कोर्टिलिएरेस शहर के विलेडेपेंटिन में पुलिस के एक दल को व्यक्तियों द्वारा घेर लिया गया और पुलिसकर्मियों पर हिंसक हमला किया गया।
इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और फ्रांस की न्यूज़ वेबसाइट पर इस मामले से जुड़ी खबर मिली। जनवरी 2021 की खबर में बताया गया, रविवार दोपहर पैंटिन में पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। यह मंजर हमलावरों में से एक ने अपने स्मार्टफोन से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिसकर्मी किसी गाड़ी की तलाशी ले रहे थे और तभी एक दर्जन से ज़्यादा युवकों ने उन पर तरह-तरह के सामान फेंक कर हमला किया । वहीं, इसके जवाब में उनके पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और पुलिस ने चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया।
न्यूज़ सर्च किये जाने पर हमें फ्रांस में फिल्म छावा से जुड़े उपद्रव की कोई जानकारी नहीं हासिल हुई। हालांकि, वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने फ्रांस के Les Vérificateurs के फैक्ट चेकर एलेक्जेंडर कैपरून से संपर्क साधा और वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर की। उन्होंने हमें बताया, इस वीडियो का फिल्म ‘छावा’ से कोई संबंध नहीं है।
अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘रोहताश कुमार बंसल’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को 3. 8 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस प्रोफाइल से विचारधारा विशेष से जुड़ी पोस्ट शेयर की जाती हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की और पाया कि यह वीडियो वास्तव में फ्रांस का है, लेकिन यह 2021 की एक पुरानी घटना से संबंधित है। इसे फिल्म ‘छावा’ से जोड़कर एक फर्जी दावे के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। यह वीडियो फ्रांस के पैंटिन इलाके में हुई एक घटना का है, जहां पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया था। पुरानी घटना को फिल्म छावा से जोड़कर फर्जी सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : फ्रांस में फिल्म 'छावा' के रिलीज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उपद्रव किया है।
- Claimed By : FB User- Ayodhya Hanumangadi
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












