X
X

Fact Check: US में ट्रंप  के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का है यह वीडियो, ईरान हमले से नहीं है कोई संबंध

विश्वास न्यूज़ की जांच में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो ईरान पर अमेरिकी हमलों के खिलाफ हुए प्रदर्शन से संबंधित नहीं है, बल्कि यह 14 जून 2025 को सैन डिएगो में हुए ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन का है, जो राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के खिलाफ आयोजित किया गया था। अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर 22 जून को हमले किये थे।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इजरायल और ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका ने 22 जून को ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमले किये थे। अमेरिका ने B-2 स्पिरिट स्टील्थ बमवर्षक विमानों के जरिए अपनी सबसे ताकतवर बंकर-भेदी बम GBU-57 MOP से तीनों ठिकानों पर हमले किए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करती भीड़ को देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी लोग ईरान पर किये गए हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो ईरान पर अमेरिकी हमलों के खिलाफ़ हो रहे विरोध प्रदर्शनों से संबंधित नहीं है। यह वीडियो 14 जून 2025 को सैन डिएगो में आयोजित ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन का है, जो राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के विरोध में आयोजित किया गया था। जबकि अमेरिका ने ईरान पर हमले 22 जून 2025 को किये थे।  

क्या है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर fazilkhanamu ने 22 जून 2025 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया, जिसके ऊपर लिखा था “अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,,,, लगे गो बैक के नारे ! अमेरिका द्वारा किए गए ईरान पर हमले के विरोध में प्रदर्शन !”

पड़ताल

वायरल वीडियो की जांच करने के लिए हमने इसके कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो jess_porter_official नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 15 जून 2025 को अपलोड मिला। कैप्शन के अनुसार, ट्रंप सरकार की नीतियों के खिलाफ  कैलिफ़ोर्निया के सैन डिएगो में प्रदर्शन हुआ था।

कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें कैलिफ़ोर्निया के सैन डिएगो में हुए इस प्रदर्शन को लेकर कई खबरें मिलीं। फॉक्स 5 की खबर के अनुसार, “14 जून, शनिवार को हजारों लोग सैन डिएगो शहर के डाउनटाउन स्थित वाटरफ्रंट पार्क में एकत्रित हुए और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  और उनके प्रशासन की नीतियों के विरोध में देश भर में लाखों लोगों के साथ राष्ट्रव्यापी “नो किंग्स” विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।”

हमें इस विरोध प्रदर्शन को लेकर और जून 14 और 15 की और भी कई खबरें मिलीं। सभी ख़बरों के अनुसार, ये प्रदर्शन ट्रंप  सरकार की ओवरऑल नीतियों के खिलाफ थी।

बताते चलें कि अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर 22 जून को हमले किये थे।

वायरल दावे से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण में अंतरराष्ट्रीय खबरों को कवर करने वाले वरिष्ठ संवाददाता जेपी रंजन से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर 22 जून को हमले किये थे,जबकि वायरल वीडियो में दिख रहा फुटेज ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन का है, जो पूरे अमेरिका में 14 जून की किये गए थे।

अंत में हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के प्रोफाइल को स्कैन किया। इंस्टाग्राम यूजर fazilkhanamu के 19000 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की जांच में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो ईरान पर अमेरिकी हमलों के खिलाफ हुए प्रदर्शन से संबंधित नहीं है, बल्कि यह 14 जून 2025 को सैन डिएगो में हुए ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन का है, जो राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के खिलाफ आयोजित किया गया था। अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर 22 जून को हमले किये थे।

  • Claim Review : अमेरिका में किए गए ईरान पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
  • Claimed By : Instagram user Fazilkhanamu
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later