X
X

Fact Check: ईरान से युद्ध रोकने की अपील करते इजरायलियों का यह वीडियो AI जेनरेटेड  है

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि इजरायल और ईरान से जुड़े तनाव के बीच वायरल किया जा रहा यह दावा कि इसमें इजरायली नागरिक शांति की अपील कर रहे हैं, गलत है। असल में यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़): इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इजरायली  झंडे थामे लोगों का एक समूह कथित तौर पर ईरान से युद्ध रोकने की अपील कर रहा है। कई यूज़र इस वीडियो को शेयर करते हुए  दावा कर रहे हैं कि इजरायली  नागरिक सड़कों पर उतर आए  हैं और ईरान के साथ शांति की मांग कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज़ ने वायरल क्लिप की जांच की और पाया कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।

वायरल पोस्ट में क्या है

फेसबुक यूजर फुजैल अहमद अंसारी (आर्काइव लिंक) ने 20 जून, 2025 को यह पोस्ट शेयर किया। वीडियो में भीड़ को नारे लगाते हुए सुना जा सकता है, “युद्ध रोको ईरान, हमें खेद है, हम शांति चाहते हैं।”

पड़ताल

हमने अपनी जांच शुरू करने के लिए सबसे पहले वीडियो को करीब से देखा। हमने जब इस वीडियो को ध्यान से देखा, तो हमें कुछ अजीब चीज़ें दिखीं। जैसे इसमें एक आदमी के हाथ में अचानक से झंडा आ जाता है। साथ ही भीड़ में कई लोगों के चेहरे बिगड़े हुए दिखते हैं। ये सब बताता है कि यह वीडियो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बनाया हुआ हो सकता है।

यह जांचने के लिए कि क्या क्लिप AI से बनाई गई है, हमने AI डिटेक्शन टूल, हाइव मॉडरेशन का उपयोग करके इसकी जांच की। टूल ने 96 प्रतिशत से अधिक संभावना जताई कि वीडियो AI द्वारा जेनरेट  किया गया था।

हमने अपने पार्टनर डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट (DAU) से भी संपर्क किया, जो मिसइन्फॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस (MCA) की एक पहल है। एक्सपर्ट्स ने वीडियो को Hive AI Image+Deepfake Classifier से चेक किया, जहां इसके AI-जेनरेटेड  होने की संभावना 98 प्रतिशत जताई गई।  

हमने इस वीडियो को लेकर एआई विशेषज्ञ अजहर माचवे से भी संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि की कि वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है।

ईरान-इज़राइल संघर्ष के बारे में अधिक विवरण इन न्यूज़ रिपोर्टों में पढ़ सकते हैं

वायरल फर्जी पोस्ट को फेसबुक पेज फुजैल अहमद अंसारी ने शेयर किया है। यूजर को 6000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि इजरायल और ईरान से जुड़े तनाव के बीच वायरल किया जा रहा यह दावा कि इसमें इजरायली नागरिक शांति की अपील कर रहे हैं, गलत है। असल में यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है। 

  • Claim Review : ईरान से युद्ध रोकने की अपील करते इजरायलियों का वीडियो
  • Claimed By : Facebook user Fuzail Ahmed Ansari
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later