X
X

Fact Check : इजरायल पर मिसाइल हमले के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2023 में हुए राकेट लॉन्च का है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2023 का उस वक्त का है, जब एलन  मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने एक रॉकेट लॉन्च  किया था। वीडियो को फर्जी दावे के साथ ईरान- इजरायल  संघर्ष से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 20, 2025 at 06:07 PM
  • Updated: Jun 20, 2025 at 06:09 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रॉकेट को आसमान की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, इस मंजर को बहुत-से लोग अपने मोबाइल में कैद करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान पर इजरायल  के हमले का है। दावे के मुताबिक, ईरान ने इजरायल  पर अलफतेह मिसाइल छोड़ी है, यह उसी का वीडियो है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2023 का उस वक्त का है, जब  एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने एक रॉकेट  लॉन्च किया था। वीडियो को फर्जी दावे के साथ ईरान- इजरायल  संघर्ष से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने 18 जून को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “ईरान ने लॉन्च की “अलफतेह” मिसाइल जो आयरन डोम को चकमा देने में सक्षम है.!”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने प गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च किए जाने पर पर हमें यह वीडियो एक इंस्टाग्राम हैंडल पर 17 मार्च 2023 को अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, ये स्पेस एक्स लॉन्च का वीडियो है।

बुनियाद पर पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें यह वीडियो जोना सी नाम के एक वेरिफाइड एक्स हैंडल पर अपलोड मिला। यहां वीडियो को 18 नवंबर 2023 को अपलोड किया गया था। वीडियो के साथ दी जानकारी के अनुसार, यह सेकंड स्टारशिप का राकेट लॉन्चिंग का वीडियो है।

https://twitter.com/elfamosisimoJON/status/1725894778510819730

18 नवंबर 2023 को इस वीडियो को और भी इंस्टाग्राम यूजर ने स्पेस एक्स लॉन्च के सामान्य दावे के साथ शेयर किया है।

एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स की वेबसाइट पर 18 नवंबर 2023 को इस मामले जुड़ी दी गई जानकारी के अनुसार, स्पेस एक्स ने अपने रॉकेट स्टारशिप का दूसरा टेस्ट किया। यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। हालांकि, इसका अंत अच्छा नहीं हुआ, लेकिन इसकी उड़ान शानदार रही।”

जागरण डॉट कॉम की 18 जून की खबर के अनुसार, “इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष जारी है। दोनों ही देश एक-दूसरे पर खतरनाक मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर रहे हैं। इस बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइल फतह-1 से हमला किया है। इसके पहले भी इजरायल के साथ हुए संघर्षों में ईरान ने फतह-1 मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। लेकिन हालिया संघर्ष में इसका इस्तेमाल पहली बार हुआ है। फतह-1 एक हाइपरसोनिक मिसाइल है, जो आवाज की गति से 5 गुना अधिक स्पीड से चलती है और रडार को आसानी से चकमा दे सकती है।”

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने मध्य पूर्व के एक्सपर्ट सौरभ शाही से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि, “यह वीडियो कोई और है। यह वीडियो किसी रॉकेट के टेस्ट का है। यह ईरान वाला वीडियो नहीं है।”

वायरल पोस्ट को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने पर हमने पाया कि यूजर को दस हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूजर के बायो के अनुसार, वह मुंबई के रहने वाले हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2023 का उस वक्त का है, जब एलन  मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने एक रॉकेट लॉन्च  किया था। वीडियो को फर्जी दावे के साथ ईरान- इजरायल  संघर्ष से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : ईरान ने इजरायल  पर अलफतेह मिसाइल छोड़ी है, यह उसी का वीडियो है।
  • Claimed By : FB User- इंद्र कुमार
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later