X
X

Fact Check: छात्राओं से छेड़छाड़ का यह वीडियो यूपी का नहीं, महाराष्ट्र का है

महाराष्ट्र के परभणी में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के वीडियो को यूपी का बताया जा रहा है। इसके साथ में वायरल दूसरी वीडियो क्लिप मध्य प्रदेश की है, जहां हत्यारोपी की पुलिस ने पिटाई की थी।

fact check, Maharashtra, parbhani news, uttar Pradesh, UP Police,

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर दो वीडियो का कोलाज वायरल हो रहा है। इसमें पहले वीडियो में एक बाइक सवार युवक को छात्राओं से छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरे वीडियो में पुलिस एक युवक की पिटाई करते हुए ले जाते हुए दिख रही है। कोलाज को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम युवक ने लड़कियों से छेड़छाड़ की, जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसकी भरे बाजार में पिटाई की।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में पता चला कि छात्राओं से छेड़छाड़ का यह वीडियो महाराष्ट्र के परभणी का है, जहां बाइक सवार युवक ने यह हरकत की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, दूसरा वीडियो मध्य प्रदेश का नरसिंहपुर का है, जहां पुलिस हत्या के आरोपी को ​पीटते हुए ले गई थी। दोनों वीडियो क्लिप का यूपी से कोई संबंध नहीं है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Naveen Bhardwaj ने 22 दिसंबर को वीडियो का कोलाज शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

“ये यूपी है प्रधान
अब्दुल मियां उत्तर प्रदेश में लड़की पर दबंगई दिखा रहा था, बस कुछ ही घंटों में इलाज हो गया”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले पहले वीडिया क्लिप का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल लेंस से सर्च किया। न्यूज 75 डॉट कॉम पर इससे संबंधित रिपोर्ट छपी है। इसमें वीडियो क्लिप के एक दृश्य को देखा जा सकता है। इसके अनुसार, घटना महाराष्ट्र के परभणी की है। 6 दिसंबर को युवक ने छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। आरोपी को धर्मापुरी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।

SRS Khabar24 यूट्यूब चैनल पर भी 9 दिसंबर को अपलोड वीडियो क्लिप में इस घटना को महाराष्ट्र के परभणी का बताया गया।

इस बारे में हमने महाराष्ट्र के स्थानीय पत्रकार वरुण सिंह से संपर्क किया। उन्होंने इस घटना को महाराष्ट्र के परभणी का बताते हुए हमारे साथ लोकमत अखबार में छपी खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसमें लिखा है कि पीड़ित छात्रा ने इस मामले की रिपोर्ट नानालपेट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद असलम सलीम को धर्मपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, वरुण ने पुलिस द्वारा आरोपी की भरे बाजार पिटाई से इनकार किया।

दूसरी वीडियो क्लिप की जांच विश्‍वास न्‍यूज ने पहले की थी। दरअसल, कुछ यूजर्स ने उस वीडियो को राजस्थान का बताते हुए दावा किया था कि राजस्थान पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी की पिटाई की है। हमारी जांच में पता चला था कि दूसरी क्लिप मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर की थी, जहां पुलिस हत्यारोपी विकास की पिटाई करते हुए ले गई थी।

इससे साफ होता है कि दोनों वीडियो का यूपी से कोई संबंध नहीं है।

वीडियो के कोलाज को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रहने वाले यूजर के सात हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: महाराष्ट्र के परभणी में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के वीडियो को यूपी का बताया जा रहा है। इसके साथ में वायरल दूसरी वीडियो क्लिप मध्य प्रदेश की है, जहां हत्यारोपी की पुलिस ने पिटाई की थी।

  • Claim Review : उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम युवक ने लड़कियों से छेड़छाड़ की, जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसकी पिटाई की।
  • Claimed By : FB User- Naveen Bhardwaj
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later