X
X

Fact Check: हार्दिक पांड्या और सारा अली खान की ये तस्वीरें AI-Generated हैं  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में हार्दिक पांड्या और सारा अली खान को क्रिसमस मनाते हुए दिखाया गया है, लेकिन विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह साबित हुआ कि ये तस्वीरें एआई द्वारा बनाई गई हैं। एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स से जांच में इनकी एआई निर्मित होने की संभावना 98.9% से 99.9% तक पाई गई। 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को एक साथ दिखाया गया है। इन तस्वीरों के साथ दावा किया जा रहा है कि कुछ इस तरह इन दोनों ने साथ में क्रिसमस का त्यौहार मनाया।

लेकिन पड़ताल करने पर विश्वास न्यूज ने पाया कि यह तस्वीरें असल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर IAS Fans Club India (Archive) ने 26 दिसंबर 2024 को इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा, “हार्दिक पांड्या ओर सारा अली खान क्रिसमस में एन्जॉय करते हुए।।।”  

फेसबुक यूजर IAS Fans Club India (Archive) ने ही 23 दिसंबर 2024 को भी  हार्दिक पांड्या और सारा अली खान की कुछ और तस्वीरों को शेयर किया था।

पड़ताल:

इस दावे की जांच करने के लिए हमने सबसे पहले इन तस्वीरों को ध्यान से देखा। इनमें चेहरे की स्मूदनेस, कपड़ों में सिलवटों और बारीकियों का अभाव, एक जैसी रोशनी और छाया, बैकग्राउंड का नकली धुंधलापन दिखता है। साथ ही सारा अली खान के चेहरे की बनावट भी गुड़ियानुमा है। इन सब को देखते हुए  इसके एआई ई निर्मित होने का शक होता है। पुष्टि के लिए हमने इन तस्वीरों को एक-एक कर एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स पर जांचा।

पहली तस्वीर

हमने इस तस्वीर को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया, जिसमें इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 98.9 प्रतिशत बताई गई।

दूसरी तस्वीर

हमने इस तस्वीर को भी एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया, जिसमें इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 99.8 प्रतिशत बताई गई।

तीसरी तस्वीर

 एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक करने पर पता चला कि इस तस्वीर के एआई द्वारा बनाई गई होने की संभावना 99.9 प्रतिशत बताई गई।

चौथी तस्वीर

 एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक करने पर पता चला कि इस तस्वीर के एआई द्वारा बनाई गई होने की संभावना 99.8 प्रतिशत बताई गई।

पांचवीं तस्वीर

एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से जांच करने पर इस तस्वीर के एआई द्वारा बनाई गई होने की संभावना 99.6 प्रतिशत पाई गई।

छठी तस्वीर

एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से जांच करने पर इस तस्वीर के एआई द्वारा बनाई गई होने की संभावना 99.9 प्रतिशत पाई गई।

इस बारे में पुष्टि के लिए एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा, “यह तस्वीरें फेक हैं। कुछ तस्वीरों का उपयोग करके एक प्रांप्ट से ऐसी इमेज बनाई जा सकती है।”

पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर IAS Fans Club India के 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में हार्दिक पांड्या और सारा अली खान को क्रिसमस मनाते हुए दिखाया गया है, लेकिन विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह साबित हुआ कि ये तस्वीरें एआई द्वारा बनाई गई हैं। एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स से जांच में इनकी एआई निर्मित होने की संभावना 98.9% से 99.9% तक पाई गई। 

  • Claim Review : हार्दिक पांड्या ओर सारा अली खान क्रिसमस में एन्जॉय करते हुए
  • Claimed By : facebook User IAS Fans Club India
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later