X
X

Fact Check : वीडियो में फ्री रिचार्ज पाने का बताया जा रहा तरीका गलत, फर्जी दावा वायरल 

दावा किया जा रहा है कि लिंक पर क्लिक कर पाएं सालभर का फ्री रिचार्ज।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर फ्री रिचार्ज पाने की ट्रिक बताता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि टेक्नो इंनटे टेक्नो इंटेक्स नामक एक वेबसाइट पर जाकर  जियो, एयरटेल और वोडाफोन के यूजर्स फ्री में साल भर का रिचार्ज पा सकते हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो में बताई जा रही सारी जानकारी फर्जी है। वेबसाइट पर जाकर किसी भी रिपोर्ट पर क्लिक करने पर वो यूजर को दूसरी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर रही है। ऐसे में ये साफ है कि यूजर को गुमराह करने एवं व्यूज और लाइक पाने के लिए गलत जानकारी के साथ पोस्ट को शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर hitech_fye ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “फ्री मोबाइल रिचार्ज 100 वर्किंग ट्रिक।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इस बात जिक्र हो कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन फ्री रिचार्ज दे रहे हैं। 

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो में बताई जा रही वेबसाइट के बारे में सर्च किया। हमने पाया कि वेबसाइट पर मुफ्त रिचार्ज पाने के बारे में नहीं बताया गया है, बल्कि वेबसाइट की किसी भी रिपोर्ट पर क्लिक करने से वो किसी दूसरी वेबसाइट पर यूजर को रिडायरेक्ट कर देता है। वीडियो में दिखाया गया तरीका और ट्रिक वेबसाइट पर नहीं किया जा सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि व्यूज और लाइक पाने के मकसद से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। एक वेबसाइट से दूसरी वेबसाइट पर यूजर को इसलिए रिडायरेक्ट  किया जा रहा है, ताकि उसकी निजी जानकारी चोरी की जा सके। या फिर व्यूज पा सकें और मोनेटाइजेशन के जरिए पैसे कमा सकें। 

पहले भी कई बार यूजर्स को फ्री  रिचार्ज  के नाम पर गुमराह किया गया है। विश्वास न्यूज ने इस तरह के दावों की कई बार पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी है। अलग-अलग दावों के जरिए हैकर्स यूजर के डेटा को चुराने का प्रयास करते है। विश्वास न्यूज के  इस रिपोर्ट्स को यहां पर पढ़ा जा सकता है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावों के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 34 हजार फॉलो करते हैं। यूजर इसी तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर करता है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि फ्री रिजार्च के नाम से वायरल दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो में बताई जा रही सारी जानकारी फर्जी है। वेबसाइट पर जाकर किसी भी रिपोर्ट पर क्लिक करने पर वो यूजर को दूसरी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर रही है। ऐसे में ये साफ है कि यूजर को गुमराह करने और व्यूज और लाइक पाने के लिए गलत जानकारी के साथ पोस्ट को शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : लिंक पर क्लिक कर पाएं सालभर का फ्री रिचार्ज।
  • Claimed By : Inst user hitech_fye
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later