X
X

Fact Check:  महाकुंभ में आरती के दौरान भगवान शिव की छवि दिखने का दावा फेक, एडिटेड वीडियो वायरल  

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि महाकुंभ में आरती के दौरान भगवान शिव की छवि दिखने के नाम से वायरल वीडियो एडिटेड है। 2 साल पुराने ऋषिकेश के वीडियो को एडिट कर प्रयागराज का बताकर  झूठ फैलाया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। प्रयागराज में जारी महाकुंभ के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गंगा आरती के दौरान भगवान शिव की छवि को देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो प्रयागराज का है, जहां आरती के समय कुछ इस प्रकार का चमत्कार हुआ और भगवान शिव की छवि नजर आई।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो ऋषिकेश का है, जिसे एडिट कर उसमें भगवान् शिव की छवि को जोड़ा गया है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंडाग्राम यूजर parsa.ram.suthar ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “महाकुंभ प्रयागराज में हुआ चमत्कार भगवान शिव ने दिखाया अपना रूप।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से इस वीडियो के कीफ्रेम्स को सर्च किया। हमें ये वीडियो कई सोशल मीडिया एकाउंट्स पर 2022 में अपलोड मिला। इस असली वीडियो में भगवान् शिव की छवि  नहीं थी।

अब हमें जानना था कि असल में यह वीडियो कहां का है, क्योंकि  कहीं इसे काशी का बताया गया तो कहीं हरिद्वार का। पुष्टि के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा। इसमें शत्रुघ्न  घाट लिखा देखा जा सकता है। कीवर्ड सर्च से हमें ऋषिकेश स्थित शत्रुघ्न  घाट के बारे में पता लगा। इस घाट की तस्वीरें वायरल वीडियो से काफी मिलती हैं। हमने गूगल मैप्स की मदद से इस घाट  के बारे में ढूंढा तो हमें ऋषिकेश में वायरल वीडियो की लोकेशन भी मिल गई।

 अब ये तो साफ़ था कि वीडियो पुराना है, ऋषिकेश का है और एडिटेड है। पर अब हमें जानना था कि क्या प्रयागराज में ऐसा कोई चमत्कार हुआ है? हमें कहीं भी ऐसी कोई प्रामाणिक खबर नहीं मिली।

हमने इस विषय में पुष्टि के लिए महाकुंभ को कवर करने वाले दैनिक जागरण के रिपोर्टर तारा गुप्ता से भी बात की। उन्होंने भी कन्फर्म किया कि ये वीडियो प्रयागराज का नहीं है और वहां ऐसे किसी चमत्कार की कोई खबर नहीं आई है।

अंत में हमने एडिटेड वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर parsa.ram.suthar के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि महाकुंभ में आरती के दौरान भगवान शिव की छवि दिखने के नाम से वायरल वीडियो एडिटेड है। 2 साल पुराने ऋषिकेश के वीडियो को एडिट कर प्रयागराज का बताकर  झूठ फैलाया जा रहा है।

  • Claim Review : यह वीडियो प्रयागराज का है, जहां आरती के समय कुछ इस प्रकार का चमत्कार हुआ और भगवान शिव की छवि नजर आई।
  • Claimed By : Instagram user parsa.ram.suthar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later