X
X

Fact Check: गाजियाबाद में रील बनाते बिल्डिंग से लड़की के गिरने की पुरानी तस्वीर हालिया बताकर शेयर

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में करीब छह माह पहले रील बनाने के चक्कर में एक लड़की छठी मंजिल से गिर गई थी। उस घटना को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

fact check, ghaziabad, indirapuram,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम का बताकर सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें एक लड़की को घायल अवस्था में जमीन पर पड़े देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स तस्वीर को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि हाल में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक लड़की रील बनाते हुए छठी मंजिल से नीचे गिर गई।

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अगस्त 2024 में एक लड़की रील बनाते हुए छठी मंजिल से गिर गई थी। उस घटना की तस्वीर को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर ‘कांग्रेस प्रशंसक सुनिल‘ ने 18 फरवरी को इस तस्वीर को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

Reel का नशा अब जानलेवा होता जा रहा है,
यह लड़की गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहती है,
आज सुबह यह अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ी होकर Reel बना रही थी,
तभी इसके हाथ से छूटकर मोबाइल नीचे गिर गया, और मोबाइल पकड़ने के प्रयास में यह भी छठी मंजिल से नीचे आ गिरी,
और बुरी तरह घायल हो गई,
पड़ोसियों ने इसे अस्पताल पहुंचाया जहां इसका इलाज जारी है

एक्स यूजर ANIL @AnilYadavmedia1 ने इस तस्वीर को 17 फरवरी की सुबह का बताकर पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया।

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 13 अगस्त 2024 को इससे संबंधित खबर छपी है। इसमें वायरल तस्वीर वाला वीडियो क्लिप भी अपलोड किया गया है। खबर के अनुसार, गाजियाबाद में रील बनाने के चक्कर में मोनिशा नाम की लड़की छठी मंजिल की बालकनी से गिर गई। शाम को वह बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी। इस दौरान उसके हाथ से मोबाइल छूट गया। उसे पकड़ने के चक्कर में वह नीचे गिर गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 13 अगस्त 2024 को छपी खबर के मुताबिक, हादसा इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषभ क्लाउड-9 सोसाइटी में हुआ है। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर भी 13 अगस्त 2024 को इस खबर को देखा जा सकता है।

इस बारे में हमने गाजियाबाद ट्रांस हिंडन क्षेत्र में दैनिक जागरण के रिपोर्टर राहुल कुमार से बात की। उनका कहना है कि अभी हाल-फिलहाल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। पिछले साल अगस्त में इस तरह की घटना हुई थी।

पुरानी घटना की तस्वीर को हालिया बताकर शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। भिलाई के रहने वाले यूजर के करीब 3600 फ्रेंड्स हैं।

निष्कर्ष: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में करीब छह माह पहले रील बनाने के चक्कर में एक लड़की छठी मंजिल से गिर गई थी। उस घटना को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : हाल में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक लड़की रील बनाते हुए छठी मंजिल से नीचे गिर गई।
  • Claimed By : FB User- कांग्रेस प्रशंसक सुनिल
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later