X
X

Fact Check: चैपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद आतिशबाजी के दावे से पुराना वीडियो वायरल

चैपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद दुबई स्टेडियम में आतिशबाजी के दावे से वायरल वीडियो पुराना है। यह साल 2024 का है और कुवैत के एक स्टेडियम का है। 

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 4 मार्च 2025 को हुए मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी बीच कई दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में जिसमें आतिशबाजी देखी जा सकती है, तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई स्टेडियम का है, जब टीम इंडिया के मैच जीतने पर आतिशबाजी की गई।  

विश्वास न्यूज ने पड़ताल में दावे को भ्रामक पाया। असल में यह वीडियो कुवैत के स्टेडियम का है, जिसे अब चैंपियंस ट्रॉफी से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो पुराना है और इसका चैंपियंस ट्रॉफी से कोई संबंध नहीं है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Him Express TV’ ने 4 मार्च 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “भारत की जीत के बाद दुबई स्टेडियम का नजारा।”

कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें वीडियो कई जगह साल 2024 में अपलोड मिला, पर यहां इसे कुवैत के स्टेडियम का बताया गया है। हमें वायरल वीडियो salman_07_._._ नाम के इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिला। 24 दिसंबर 2024 को शेयर किए गए इस वीडियो को कुवैत फुटबॉल स्टेडियम का बताया गया है।

हमें वायरल वीडियो से मिलती-जुलती तस्वीरें thetimeskuwait के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली। 22 दिसंबर 2024 को शेयर की गई पोस्ट इन  तस्वीरों को कुवैत में शुरू हुए खलीजी ज़ैन 26 (अरेबियन गल्फ कप) का बताया गया है।

सर्च के दौरान हमें bcarekw नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी वायरल वीडियो मिला। 22 दिसंबर 2024 को अपलोड वीडियो को कुवैत का बताया गया है।

वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने साल 2024 को शेयर कर कुवैत का बताया है।

हमने वीडियो को दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी के साथ शेयर किया। उन्होंने वीडियो बताया कि वीडियो दुबई चैंपियंस ट्रॉफी का नहीं है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर कई दावे सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं, जिनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले पेज को स्कैन किया। पता चला कि  इस पेज को 65 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: चैपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद दुबई स्टेडियम में आतिशबाजी के दावे से वायरल वीडियो पुराना है। यह साल 2024 का है और कुवैत के एक स्टेडियम का है। 

  • Claim Review : भारत की जीत के बाद दुबई स्टेडियम का नजारा
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Him Express TV
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later