X
X

Fact Check : विराट कोहली की रोते हुए ये तस्वीर AI जेनरेटेड है

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विराट कोहली की रोते हुए ये तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है, जिसे लोग असली समझ कर शेयर कर रहे हैं।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Mar 9, 2025 at 03:01 PM
  • Updated: Mar 10, 2025 at 12:31 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार 84 रन की पारी खेली। अब इस मैच से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर कोहली की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उन्हें  रोते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मैच के बाद कोहली इस प्रकार रोते दिखे।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में दावे को गलत पाया। असल में ये तस्वीर एआई टूल्स की मदद से बनाई गयीं हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Cric lover ने 4 मार्च 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अनुष्का शर्मा ने हाथ जोड़ते हुए भारतीय फैंस से कहा आज मुश्किल वक्त में विराट ने टीम के लिए अर्धशतक लगाया है आंसू बहा रहे है लेकिन कोई बधाई नहीं दे रहा है।”

कई यूजर्स ने इस तस्वीर को सच मानकर शेयर किया है। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने तस्वीर को गौर से देखा। तस्वीर में विराट कोहली के चेहरे की बनावट असली नहीं लग रहीं थीं। ऐसे में हमें तस्वीर के एआई से बने होने का संदेह हुआ।

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से फोटो को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 97.6 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।

हमने एक अन्य टूल की मदद से भी इस तस्वीर को सर्च किया। हमने साइट इंजन की मदद से तस्वीर को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 99 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई।

हमने वायरल पोस्ट को एआई टेक्नोलॉजी में काम कर रहे एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने तस्वीर को एआई जेनरेटेड बताया । उन्होंने कहा उन्होंने कहा, “यह तस्वीर फर्जी है। बीसीसीआई का प्रतीक गलत है, प्यूमा का लोगो भी गलत है, और चेहरा भी सही नहीं है।”

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Cric lover के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 1.5 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विराट कोहली की रोते हुए ये तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई है, जिसे लोग असली समझ कर शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : मैच के बाद कोहली इस प्रकार रोते दिखे।
  • Claimed By : FB User Cric lover
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later