X
X

Fact Check : टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलते PM मोदी का यह वीडियो 2023 का है, भ्रामक दावा वायरल

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि पीएम मोदी और भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मुलाकात का वायरल वीडियो पुराना है। दरअसल यह वीडियो साल 2023 का है, जब आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में हारने के बाद पीएम मोदी ने सभी खिलाडियों से उनके ड्रेसिंग रूम में मुलाकात की और सांत्वना दी थी। उसी वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई में फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय टीम से मिलते और बात करते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के बाद पीएम मोदी ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की है।

विश्वास न्यूज ने जांच में दावे को भ्रामक दावा। असल में वायरल किया जा रहा वीडियो साल 2023 का है, जब आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में हारने के बाद पीएम मोदी ने सभी खिलाडियों से उनके ड्रेसिंग रूम में मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी। उसी वीडियो को अब हालिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर Satyveer Pal ने 10 मार्च को वायरल वीडियो को शेयर किया है और लिखा है,”जीत की ख़ुशी में नरेंद्र मोदी मिलें पहुंचे इंडिया टीम से #viralpost2025 #ndingreels #viralreelsfacebook #trendingreels #viralshorts “

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें वीडियो कई जगह अपलोड मिला। जहां इसे वर्ल्ड कप फाइनल का बताया गया है। हमें यह वीडियो Bharatiya Janata Party आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 21 नवंबर 2023 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो वर्ल्ड कप फाइनल का है, जब टीम इंडिया की हार के बाद पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।

https://www.youtube.com/watch?v=h_ZcJLaDVXw

सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 21 नवंबर 2023 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, विश्व कप 2023 के फाइनल मैच हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाडियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास मुलाकात की। पीएम मोदी ने खिलाडियों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया।

सर्च के दौरान वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट एएनआई की वेबसाइट पर भी मिली। 21 नवंबर 2023 को प्रकाशित खबर में बताया गया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद पीएम मोदी ने भारतीय टीम के खिलाडियों के साथ मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती हैं।

हमने वीडियो को दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि वीडियो चैंपियंस ट्रॉफी का नहीं है। यह वीडियो अहमदाबाद में 2023 में हुए विश्व कप का है, जब पीएम मोदी ने टीम इंडिया की हार के बाद सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हुए थे। जिनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। पता चला कि  यूजर को 30 हजार लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि पीएम मोदी और भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मुलाकात का वायरल वीडियो पुराना है। दरअसल यह वीडियो साल 2023 का है, जब आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में हारने के बाद पीएम मोदी ने सभी खिलाडियों से उनके ड्रेसिंग रूम में मुलाकात की और सांत्वना दी थी। उसी वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के बाद पीएम मोदी ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की
  • Claimed By : फेसबुक यूजर -Satyveer Pal
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later