X
X

Fact Check : ट्रेन और बस की टक्कर का यह वीडियो भारत से संबंधित नहीं, फेक पोस्ट वायरल 

ट्रेन और बस की टक्कर के वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो ब्राजील के एक शहर में हुए हादसे का है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बस और ट्रेन की टक्कर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हैदराबाद में हुए ट्रेन हादसे का है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। असल में यह वीडियो ब्राजील के एक शहर में हुए हादसे का है। दरअसल, बस किसी तकनीकी खराबी के कारण रेल रोड़ पर आकर रुक गई थी और उसी समय वहां से ट्रेन गुजर रही थी। तभी ट्रेन ने बस को टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में जानमाल की कोई हानि नहीं हुई थी। पहले ही सभी लोग बस से बाहर आ गये थे। 

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर jay_gadariya_samaj_sarkar_315 ने 16 मार्च 2025 को शेयर किया है। वीडियो पर लिखा हुआ है, “ट्रेन और बस के बीच ..गेट न खोलने की गाइड नहीं खोला हैदराबाद…. सुबह 5 बजें का हादसा आज का।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से इसके कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट ब्राजील की वेबसाइट जी1 पर मिली। पुर्तगाली भाषा में प्रकाशित रिपोर्ट को 29 जुलाई 2024 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का वीडियो ब्राजील के Juiz de Fora, Minas Gerais शहर में हुए हादसे का है। इस हादसे को लेकर फायर डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान के अनुसार, बस तकनीकी खराबी की वजह से रेलवे ट्रैक पर आकर रुक गई थी, जिसकी वजह से वो ट्रेन से टकरा गई। हादसे से पहले बस में मौजूद पैसेंजर और ड्राइवर बाहर आ गये थे। हादसे में जानमाल  की कोई हानि नहीं हुई।

अन्य न्यूज रिपोर्ट को यहां, यहां और यहां पर देखा जा सकता है। 

पड़ताल के दौरान हमें हादसे का वीडियो ब्राजील के यूट्यूब चैनल Domingo Espetacular पर मिली। वीडियो को 29 जुलाई 2024 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो ब्राजील के Juiz de Fora, Minas Gerais शहर में हुए हादसे का है।

हादसे का वीडियो हमें ब्राजील के आधिकारिक यूट्यूब चैनल टीवी बीई न्यूज पर 29 जुलाई 2024 को इसी जानकारी के साथ अपलोड हुआ मिला।

हैदराबाद में हाल-फिलहाल में ट्रेन और बस के टकराने से क्या कोई हादसा हुआ है। यह जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया, लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।

अधिक जानकारी के लिए हमने हैदराबाद की स्थानिय पत्रकार राज किरण से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यहां पर इस तरह का कोई हादसा नहीं हुआ है।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को तीन हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ट्रेन हादसे के वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो ब्राजील के एक शहर में हुए हादसे का है। दरअसल, बस किसी तकनीकी खराबी के कारण रेल रोड़ पर आकर रुक गई थी और उसी समय वहां से ट्रेन गुजर रही थी। तभी ट्रेन ने बस को टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में जानमाल  की कोई हानि नहीं हुई थी। पहले ही सभी लोग बस से बाहर आ गये थे। 

  • Claim Review : हैदराबाद में हुए ट्रेन हादसे का वीडियो।
  • Claimed By : Inst user jay_gadariya_samaj_sarkar_315
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later