Fact Check: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बच्चे को किडनैप करने का वीडियो स्क्रिप्टेड है, असली नहीं
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि बच्चे के अगवा होने का यह वीडियो कोई असली घटना नहीं, बल्कि एक स्क्रिप्टेड क्लिप है, जिसे जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है।
- By: Pallavi Mishra
- Published: Mar 26, 2025 at 12:28 PM
नई दिल्ली विश्वास न्यूज । सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो स्टेशन पर एक बच्चे को किडनैप होते देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली के राजीव चौक की घटना है, जहां एक बच्चे को दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया।
विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच की और पाया कि यह वीडियो असल में स्क्रिप्टेड है, जिसे जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया था।
क्या है वायरल पोस्ट?
Bablu Ji (Archive link) नाम के फेसबुक यूजर ने 23 मार्च 2025 को वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा “सावधान…. जब भी छोटे बच्चों के साथ यात्रा करें…ध्यान रखिये llll राजीव चौक मेट्रो से किया बच्चा चोरी।”.

पड़ताल
विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच करने के लिए इस क्लिप के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें यह पूरा वीडियो official_rajthakur__ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर 23 मार्च 2025 को अपलोड मिला। साथ में लिखा था “Delhi Metro Rajiv Chowk incident @official_rajthakur__Full Video On Facebook :- Raj Thakur. यह वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है, वास्तविक नहीं है, सारी सामग्री केवल मनोरंजन और जागरूकता के लिए है, न कि घृणास्पद भाषण के लिए।”

इस पेज पर इस तरह के और भी कई वीडियो थे। वीडियोज के साथ लिखे डिस्क्रिप्शन में इन्हें स्क्रिप्टेड बताया गया है।
हमें यह वीडियो Raj Thakur के फेसबुक पेज पर भी 19 मार्च को अपलोड मिला।
हमने इस विषय में पुष्टि के लिए इस पेज के एडमिन से संपर्क किया। जवाब में बताया गया कि इस पेज पर अपलोडेड वीडियोज स्क्रिप्टेड हैं और साथ में इंस्टाग्राम पर डिस्क्लेमर भी दिया गया है। इन वीडियोज को जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है।
वीडियो को फर्जी दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Bablu Ji के फेसबुक पर लगभग 800 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि बच्चे के अगवा होने का यह वीडियो कोई असली घटना नहीं, बल्कि एक स्क्रिप्टेड क्लिप है, जिसे जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है।
- Claim Review : यह दिल्ली के राजीव चौक की घटना है, जहां एक बच्चे को दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया।
- Claimed By : Facebook User Bablu Ji
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












