X
X

Fact Check: रतन टाटा ने आधार कार्ड के जरिए शराब की बिक्री होने को लेकर नहीं दिया यह बयान, फर्जी दावा वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रतन टाटा के नाम से वायरल किया जा रहा कथित बयान फर्जी है। उन्होंने वायरल इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। लोग वायरल पोस्ट को सच समझकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Mar 28, 2025 at 11:25 AM
  • Updated: Mar 28, 2025 at 05:10 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)।  सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम से एक कथित पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि रतन टाटा ने अपने ट्वीट में कहा है कि “शराब की बिक्री आधार कार्ड पर होनी चाहिए और जो शराब खरीदता है उसकी  खाद  सब्सिडी बंद कर देनी चाहिए। क्यूंकि जो शराब खरीद सकता है वो अनाज भी खरीद सकता है।” यूजर्स इस दावे को सच मानकर वायरल कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रतन टाटा के नाम से शेयर किया जा रहा कथित बयान फर्जी है। उन्होंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। कुछ यूजर्स फर्जी बयान को सच समझकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।  

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Pankaj Pkm Kumar ने 24 मार्च 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, “उद्योगपति श्री रतन टाटा जी का ट्वीट पड़ा उन्होंने लिखा शराब बिक्री आधार कार्ड से होनी चाहिए जो शराब खरीदता है उसकी खाद सब्सिडी बंद कर देनी चाहिए क्योंकि जो जो शराब खरीद सकता है ओ अनाज भी खरीद सकता है मै इश्का पूर्ण समर्थन करता हूं Sher रुकनी नहीं चाहिए ”

पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

इससे पहले यह पोस्ट सोशल मीडिया पर समान संदर्भ में साल 2023 में वायरल हुई थी। हमने अपनी जांच में इस पोस्ट में किए गए दावे को गलत पाया था, जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

हमने पोस्ट को लेकर टाटा के प्रवक्ता देबाशीष रे से संपर्क किया था। उन्होंने वायरल बयान का खंडन करते हुए कहा, “यह पोस्ट फेक है। इस तरह का कोई बयान रतन टाटा की तरफ से नहीं दिया गया है।”

साल 2021 में भी रतन टाटा के नाम से यह कथित बयान वायरल हुआ था। हमने उस समय पोस्ट को लेकर टाटा समूह के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन पर्सनल बॉब जॉन से वॉट्सऐप के जरिये संपर्क किया था। उन्होंने वायरल पोस्ट को नकारते हुए हमारे साथ रतन टाटा के इंस्टाग्राम स्टेटस का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें वायरल पोस्ट के दावे को फेक बताया गया है। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

सर्च में हमें वायरल दावे का खंडन करती न्यूज़ रिपोर्ट ndtv.com की वेबसाइट पर मिली। 3 सितंबर 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालकर वायरल दावे का खंडन किया था। पोस्ट के स्क्रीनशॉट को रिपोर्ट में देखा जा सकता है।

यह पहली बार नहीं है, जब रतन टाटा के नाम से फर्जी पोस्ट वायरल हुई है। इससे पहले भी उनके नाम से कई दावे वायरल हुए हैं। जिनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को हमारे इस कंपाइलेशन रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 4 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को बेंगलुरु का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि रतन टाटा के नाम से वायरल किया जा रहा कथित बयान फर्जी है। उन्होंने वायरल इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। लोग वायरल पोस्ट को सच समझकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं।

  • Claim Review : रतन टाटा ने कहा शराब की बिक्री आधार कार्ड पर होना चाहिये
  • Claimed By : फेसबुक यूजर- Pankaj Pkm Kumar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later