X
X

Fact Check: वर्दी में स्वामीजी से आशीर्वाद लेते पुलिसकर्मियों का वीडियो कांग्रेस विधायक के नाम पर वायरल

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति सिद्दनकोला शिवकुमार स्वामी हैं और वे कांग्रेस के विधायक नहीं हैं।  

नई दिल्‍ली विश्‍वास न्‍यूज।  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति के पैर छूते और उनसे पैसे लेते देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में गाड़ी में बैठा व्यक्ति कर्नाटक में कांग्रेस का विधायक है, जिसके पैर पुलिसकर्मी छू रहे हैं और वो उन्हें पैसे बांट रहा है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति सिद्दनकोला शिवकुमार स्वामी हैं और वे कांग्रेस के विधायक नहीं हैं।  

क्या है वायरल पोस्ट?

Manmohan Jain (Archive link) नाम के फेसबुक यूजर ने 27 मार्च 2025 को वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा “ये कर्नाटक राज्य है, ये जो कांग्रेस का विधायक है देखिये किस तरीके से पुलिस वालों को खरीद रखा है, आप ही सोचो, ये पुलिस वाले जनता की सेवा कितनी ईमानदारी से करेंगे, और कर्नाटक राज्य में हिंदुओं का क्या हाल होगा, ये आप खुद समझ सकते हो, आप लोग कांग्रेस को वोट देते रहोगे तो देश में भ्रष्टाचार कभी भी खत्म नहीं हो सकता और आपकी हालत में सुधार कभी नहीं हो सकता…जय श्री राम बटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे।।”.

पड़ताल

 विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच करने के लिए इस क्लिप के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें टीवी 9 कन्नड़  की वेबसाइट पर 14 मार्च 2025 की एक खबर में इस वीडियो के स्क्रीनशॉट मिले। खबर के अनुसार: अनुवादित “कल एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी सिद्दनकोला शिवकुमार स्वामी के सामने प्रणाम करते हुए पैसे लेते दिख रहे थे। इस वीडियो को लेकर काफी बहस हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि स्वामीजी के सामने झुकना और वर्दी में रहकर पैसे लेना क्या सही है? इसके बाद बागलकोट के एसपी अमरनाथ रेड्डी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह कॉन्स्टेबलों का तबादला कर दिया।”

यहां से क्लू लेते हुए कीवर्ड सर्च करने पर हमें इस मामले में कई खबरें मिली। ख़बरों के अनुसार, कर्नाटक के बादामी जिले में छह पुलिसकर्मियों पर वर्दी में सिद्दनकोला  स्वामीजी के चरणों में माथा टेकने और उनसे पैसे लेने का आरोप लगाया गया। और लोगों की शिकायत के बाद बागलकोट के पुलिस अधीक्षक ने उन्हें अलग-अलग पुलिस थानों में ट्रांसफर करने का आदेश दिया।

इस मामले में पुष्टि के लिए हमने एशियानेट न्यूज कन्नड़ की डिजिटल मीडिया हेड केएस निरुपमा से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति आध्यात्मिक गुरु सिद्दनकोला स्वामी हैं, कोई कांग्रेस विधायक नहीं और इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर भी किया गया है।

इसके बाद हमने ढूंढा कि क्या कर्नाटक में सिद्दनकोला  स्वामी नाम के कोई विधायक हैं? हमने पाया कि वर्तमान विधानसभा में इस नाम के कोई विधायक नहीं हैं।

वीडियो को फर्जी दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Manmohan Jain के फेसबुक पर  600 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति सिद्दनकोला शिवकुमार स्वामी हैं और वे कांग्रेस के विधायक नहीं हैं।  

  • Claim Review : वीडियो में गाड़ी में बैठा व्यक्ति कर्नाटक में कांग्रेस का विधायक है, जिसके पैर पुलिसकर्मी छू रहे हैं और वो उन्हें पैसे बांट रहा है।
  • Claimed By : Facebook user Manmohan Jain
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later