X
X

Fact Check: दिल्ली में नहीं लग रहा है लॉकडाउन, झूठा दावा वायरल

दिल्ली में करीब चार साल पहले कोरोना से लड़ने के लिए 19 अप्रैल 2021 की रात 10 बजे से छह दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया था। उस समय की खबर को आज का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।

Delhi Lockdown, Delhi Lockdown News, Delhi News, Fact Check

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो न्यूज वायरल हो रही है। इसमें एंकर को दिल्ली में लॉकडाउन लगने की जानकारी देते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगने वाला है।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि दिल्ली में लॉकडाउन लगने का दावा झूठा है। पुरानी खबर को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लग रहा है।

वायरल पोस्ट

थ्रेड यूजर deepak_sahin ने 30 मार्च को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा है,

दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगने जा रहा है सभी भाई लोग अपने घर को वापस आ जाओ

वीडियो के अनुसार, आज रात 10 बजे से दिल्ली में छह दिन का लॉकडाउन लग जाएगा, जो 25 अप्रैल तक रहेगा। इस एलान के बाद दिल्ली के लोग अपने घर जाने के लिए आनंद विहार बस अड्डा पहुंचने लगे हैं। वीडियो में कोरोना में इलाज को लेकर भी जिक्र किया गया है।

पड़ताल

वायरल हो रही वीडियो न्यूज में एंकर कह रहा है कि आज से दिल्ली में छह दिन का लॉकडाउन लग जाएगा, 25 अप्रैल सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। अब से लगभग एक घंटे बाद दिल्ली में लॉकडाउन लग जाएगा। मतलब यह वीडियो 18-19 अप्रैल के आसपास का होना चाहिए, लेकिन यूजर ने इस वीडियो को 30 मार्च को शेयर किया है। इससे यह हमें संदिग्ध लगा।।

इस बारे में कीवर्ड से सर्च करने पर हमें 19 अप्रैल 2021 को नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर इससे संबंधित खबर मिली। इसके अनुसार, “आम आदमी पार्टी (आप) की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में छह दिन के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है। आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।”

19 अप्रैल 2021 को रिपब्लिक भारत के फेसबुक पेज पर इससे संबंधित वीडियो न्यूज को अपलोड किया गया है। इसके मुताबिक, “कोरोना को देखते हुए दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए छह दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया है। इसके तहत सोमवार सुबह 5 बजे तक सख्ती लागू रहेगी।”

20 अप्रैल 2021 को रिपब्लिक भारत के फेसबुक पेज पर अपलोड वीडियो न्यूज में बताया गया है कि दिल्ली में लॉकडाउन के एलान के बाद राजधानी के बस अड्डों पर देर रात तक भीड़ नजर आई।

इससे यह तो साबित होता है कि यह खबर करीब चार साल पुरानी है, जब कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली में लॉकडाउन का एलान किया गया था। हालांकि, हमें सर्च में वायरल वीडियो नहीं मिला।

गूगल पर कीवर्ड से सर्च में हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे अभी दिल्ली में लॉकडाउन लगने के दावे की पुष्टि हो सके।

इस बारे में दिल्ली में दैनिक जागरण के प्रमुख संवाददाता वीके शुक्ला का कहना है, “दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लग रहा है। वायरल पोस्ट में आज रात 10 बजे से लॉकडाउन लगने की बात कही गई है, जबकि यह कल का वीडियो है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के 51 फॉलोअर्स हैं।

इससे पहले भी पुरानी खबरें या वीडियो वायरल कर लॉकडाउन लगने के दावे किए जा चुके हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावे झूठ निकले थे।

निष्कर्ष: दिल्ली में करीब चार साल पहले कोरोना से लड़ने के लिए 19 अप्रैल 2021 की रात 10 बजे से छह दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया था। उस समय की खबर को आज का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।

  • Claim Review : दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगने वाला है।
  • Claimed By : Thread User- deepak_sahin
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later