X
X

Fact Check: जूता पहनने से पहले राहुल गांधी के हाथ धोने का दावा FAKE, वायरल वीडियो क्लिप एडिटेड और ऑल्टर्ड है

2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान एक यू-ट्यूब चैनल के शो पर खाना खाते हुए राहुल गांधी के वीडियो के एडिटेड क्लिप को आधे-अधूरे संदर्भ में दुष्प्रचार की मंशा से वायरल किया जा रहा है। राहुल गांधी ने खाना खाने के बाद जूता पहनने से पहले अपने हाथ धोए थे, लेकिन वायरल वीडियो से उस हिस्से को हटा दिया गया है, जिसमें वह खाना समाप्त करने के बाद जूठा हाथ धोने के लिए आगे बढ़ते हैं। ऑल्टर्ड वीडियो क्लिप में केवल उस हिस्से को दिखाया गया है, जिसमें वह हाथ धोने के बाद जूता पहनते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। संसद के मौजूद बजट सत्र के बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि सामान्य तौर पर जहां कोई व्यक्ति जूते पहनने के बाद हाथ धोता है, वहीं राहुल गांधी कथित तौर पर जूता पहनने से पहले हाथ धोते हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया, जिसे सियासी दुष्प्रचार की मंशा से शेयर किया जा रहा है। इस दावे के साथ वायरल हो रहा क्लिप ऑल्टर्ड है। वास्तव में यह एडिटेड क्लिप है, जिसे उसके संदर्भ से अलग कर शेयर किया जा रहा है। राहुल गांधी ने खाना खाने के बाद अपना हाथ धोकर जूता पहना था, लेकिन वायरल क्लिप में इस हिस्से को जानबूझकर शामिल नहीं किया गया है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि राहुल गांधी जूता पहनने से पहले अपने हाथ धो रहे हैं।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Lopak’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “दुनिया जूते पहनकर हाथ धोती है,

ये भाई हाथ धोकर जूते पहनता है. अलग ही नमूना है।”

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

सोशल मीडिया पर यह ऑल्टर्ड वीडियो क्लिप 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वायरल हुआ था, जिसे हमने अपनी जांच में फेक पाया था। हमारी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

 वायरल क्लिप के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर ‘Village Cooking Channel’ नाम के यू-ट्यूब चैनल पर 29 जनवरी 2021 को अपलोड किया हुआ वीडियो मिला। वायरल वीडियो में 11.55 सेकेंड से 12.24 सेकेंड के फ्रेम को देखने पर वायरल वीडियो क्लिप का पूरा संदर्भ मिल जाता है।

पूरे वीडियो को देखने पर नजर आ रहा है कि राहुल गांधी पहले लोगों के साथ बैठकर खाना खाते हैं और फिर एक व्यक्ति उनके जूठे हाथ को धुलाने में उनकी मदद करता है, जिसके बाद वह जूता पहनते हैं और फिर लोगों का धन्यवाद करते हैं।

अन्य न्यूज रिपोर्ट्स में भी राहुल गांधी की इस यात्रा का जिक्र है। हिंदी न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार कर रहे थे और इसी दौरान वह वहां के एक यू-ट्यूब चैनल के शो पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने मशरूम बिरयानी का लुत्फ उठाया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने शो के दौरान बिरयानी बनाने वाले लोगों से बातचीत भी की।

वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने उस वक्त यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया था।  उन्होंने बताया था कि राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार का यह कोई नया मामला नहीं है। कोई भी व्यक्ति वीडियो को देखकर उसके संदर्भ को समझ सकता है।

वायरल वीडियो क्लिप को शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब 25 हजार लोग फॉलो करते हैं। राहुल गांधी से संबंधित अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान एक यू-ट्यूब चैनल के शो पर खाना खाते हुए राहुल गांधी के वीडियो के एडिटेड क्लिप को आधे-अधूरे संदर्भ में दुष्प्रचार की मंशा से वायरल किया जा रहा है। राहुल गांधी ने खाना खाने के बाद जूता पहनने से पहले अपने हाथ धोए थे, लेकिन वायरल वीडियो से उस हिस्से को हटा दिया गया है, जिसमें वह खाना समाप्त करने के बाद जूठा हाथ धोने के लिए आगे बढ़ते हैं। ऑल्टर्ड वीडियो क्लिप में केवल उस हिस्से को दिखाया गया है, जिसमें वह हाथ धोने के बाद जूता पहनते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Claim Review : जूता पहनने से पहले हाथ धोते राहुल गांधी।
  • Claimed By : FB User-Lopak
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later