X
X

Fact Check: चीन में बने आर्क ब्रिज के वीडियो को एनएच-44 के रेलवे ब्रिज का बताकर किया जा रहा शेयर

चीन में बने आर्क ब्रिज की तस्वीर को दिल्ली से श्रीनगर को जोड़ने वाले एनएच-44 के रेलवे ब्रिज (चिनाब ब्रिज) का बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • By: Abhishek Parashar
  • Published: Apr 14, 2025 at 03:57 PM
  • Updated: Apr 21, 2025 at 01:24 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पहाड़ों के बीच से गुजर रहे राजमार्ग या हाईवे की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली से श्रीनगर को जोड़ने वाली एनएच-44 के रेलवे ब्रिज की तस्वीर है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो भारत का नहीं, बल्कि चीन के चोंगकिंग में शुआंगबाओ ग्रैंड ब्रिज का है, जिसे कश्मीर के नाम पर वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘smwmediaofficial’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए इसे श्रीनगर से दिल्ली को जोड़ने वाले एनएच44 ब्रिज का बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो के ऑरिजिनल सोर्स को ढूंढने के लिए हमने इसके की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया और सर्च में हमें पीपल्स डेली चाइना के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया हुआ ट्वीट मिला, जिसे 12 दिसंबर 2023 को शेयर किया गया है।

दी गई जानकारी के मुताबिक, “दक्षिण-पश्चिमी चीन के चोंगकिंग में शुआंगबाओ ग्रैंड ब्रिज का निर्माण कार्य जोरों पर है। 1,620 मीटर लंबे इस दोतरफा छह लेन वाले पुल के 2024 में पूरा होने की उम्मीद है।”

इस आधार पर की-वर्ड सर्च करने पर हमें @China_Fact नामक हैंडल से 29 अगस्त 2024 को शेयर किया हुआ वीडियो मिला, जो वायरल वीडियो से मिलता-जुलता है।

दी गई जानकारी के मुताबिक, यह चीन के गुइझोउ प्रांत के जुन्यी में स्थित दफाकू ग्रैंड ब्रिज का वीडियो है, जो इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है। यह पुल रेनहुई-जुन्यी एक्सप्रेस-वे का हिस्सा है।

कई अन्य चीनी न्यूज पोर्टल पर भी इस ब्रिज का जिक्र है। कई अन्य वीडियो रिपोर्ट्स में भी इस पुल को देखा जा सकता है।

स्पष्ट है कि वायरल वीडियो भारत का नहीं, बल्कि चीन में बने रेलवे पुल का है, जिसे भारत के जम्मू-कश्मीर में नवनिर्मित चिनाब पुल का बताकर शेयर किया जा रहा है। 21 फरवरी 2023 को रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव ने चिनाब ब्रिज की तस्वीरों को शेयर करते हुए इस पर रेलवे ट्रैक को बिछाए जाने की जानकारी दी थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई  के 20 जून 2024 की वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर ट्रायल रन कर रहा है।

25 जनवरी 2025 की ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू किया है। यह ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चेनाब रेल ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टेड अंजी खाद ब्रिज को पार करती है।

चिनाब ब्रिज की सभी उपलब्ध तस्वीरों और वीडियो को देखकर बताया जा सकता है कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा पुल इसका नहीं है।

वायरल पोस्ट को लेकर हमने जम्मू-कश्मीर में दैनिक जागरण के संवाददाता नवीन नवाज से संपर्क किया। उन्होंने कहा, वायरल वीडियो जम्मू-कश्मीर के किसी पुल का नहीं है।

वायरल वीडियो  फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब एक हजार लोग फॉलो करते हैं। इससे पहले भी दिल्ली से श्रीनगर को जोड़ने वाले एनएच-44 के रेलवे ब्रिज (चिनाब ब्रिज) को लेकर भ्रामक और फेक दावे को शेयर किया जाता रहा है, जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: चीन में बने आर्क ब्रिज की तस्वीर को दिल्ली से श्रीनगर को जोड़ने वाले एनएच-44 के रेलवे ब्रिज (चिनाब ब्रिज) का बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : नई दिल्ली से श्रीनगर को जोड़ने वाली NH44 पर बने ब्रिज का वीडियो।
  • Claimed By : Insta User-smwmediaofficial
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later