X
X

Fact Check:  यह वीडियो दिल्ली में बादल फटने की घटना का नहीं, बल्कि वेनेजुएला में हुए प्रदर्शन का है

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में ये दावा फर्जी पाया। वेनेजुएला में हुए विरोध प्रदर्शन के पुराने वीडियो को दिल्ली में बादल फटने की घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोगों को अफरातफरी  में भागते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली की है, जहां बादल फटने के कारण लोग भाग रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की जांच की और इसे फर्जी पाया। वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली का नहीं, बल्कि वेनेजुएला में 2024 में हुए विरोध प्रदर्शन का है। दिल्ली में हाल-फिलहाल में बादल फटने की ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।

क्या है वायरल?

इंस्टाग्राम यूजर ‘Dsantosh_maurya_143_’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया और साथ में लिखा “दिल्ली में बादल फटने से मची भगदड़।”

पड़ताल

वायरल वीडियो एक बार पहले भी फर्जी दावे के साथ वायरल हुआ था, उस समय इसे जयपुर में लगी आग का बताकर शेयर किया गया था। उस समय भी विश्वास न्यूज़ ने इस वीडियो की जांच की थी और दावे को फर्जी पाया था। उस समय वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर सर्च करने पर हमें ऑरिजिनल वीडियो ‘venezuelaenlamira’ नाम के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मिला था, जिसे 30 जुलाई 2024 को शेयर किया गया है। यहां डिस्क्रिप्शन में इसे वेनेजुएला में हुए विरोध प्रदर्शन का बताया गया था।

कीवर्ड सर्च में हमें यह वीडियो न्यूज़ वेबसाइट Monitoreamos के आधिकारिक एक्स हैंडल @monitoreamos पर 30 जुलाई 2024 को अपलोड मिला। साथ में डिस्क्रिप्शन में लिखा था, “मादुरो की धोखाधड़ी के खिलाफ प्योर्टो ला क्रूज़, एंज़ोएटेगुई राज्य में विरोध प्रदर्शन।”

वायरल पोस्ट में इसे दिल्ली में बादल फटने की घटना का बताया गया है। कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें दिल्ली में बादल फटने की ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं मिली।

हमने इस विषय में पर्यावरण और मौसम कवर करने वाले दैनिक जागरण के प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट  संजीव गुप्ता से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि दिल्ली में बादल फटने की ऐसी कोई घटना हाल-फिलहाल में नहीं हुई है।

वायरल वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर santosh_maurya_143_ को इंस्टाग्राम पर 11000 से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में ये दावा फर्जी पाया। वेनेजुएला में हुए विरोध प्रदर्शन के पुराने वीडियो को दिल्ली में बादल फटने की घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : दिल्ली में बादल फटने से मची भगदड़।
  • Claimed By : Instagram user Dsantosh_maurya_143
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later