Fact Check: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 में से 15 मृतकों के मुस्लिम होने का दावा करती वायरल सूची FAKE है
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में से 15 के मुस्लिम होने का दावा फेक है। वायरल सूची में जिन नामों का जिक्र किया गया है, वह सरकार की तरफ से जारी मृतकों की सूची से मेल नहीं खाता है। पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों में अधिकांश का अंतिम संस्कार गैर-मुस्लिम तरीके से हुआ है। इस हमले में एक कश्मीरी मुस्लिम की मौत हुई है, जिसे दफनाया जा चुका है।
- By: Abhishek Parashar
- Published: Apr 26, 2025 at 05:01 PM
- Updated: Apr 29, 2025 at 10:38 AM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 15 मुस्लिम हैं। इस दावे के साथ ही मृतकों की सूची को भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें ऐसे नामों को देखा जा सकता है।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मृत्यु हुई है, जिसमें कश्मीर के पहलगाम के रहने वाले सैय्यद आदिल हुसैन शाह शामिल हैं। साथ ही वायरल पोस्ट में मरने वालों के नामों की सूची सरकार की तरफ से जारी मृतकों की सूची से अलग है, जिसमें मनगढ़ंत नामों को शामिल किया गया है। इस हमले में 26 लोगों की मृत्यु के अलावा 17 लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में 25 गैर-मुस्लिम हैं।
क्या है वायरल?
सोशल मीडिया यूजर ‘Md Sayid’ ने वायरल पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “This is The Complete list of Persons who lost their lives in Pahalgam Terror Attack,which has been on India TV News.
1-Mohammed Asif UP.
2 – Anis Qureshi UP.
3 -Faisal Khan Delhi .
4 -Salim Baig Rajasthan.
5 – Anil Roy Bihar.
6 – Ramesh Yadav UP.
7- Pradeep Mishra UP
8 – Arif Qureshi UP .
9 -Praveen Thakur Haryana.
10 – Jameel Ahmed Punjab.
11 – Suresh Kumar Delhi.
12 – Mohsin Shaikh Maharashtra.
13 -Afzal Ansari Bihar.
14- Manju Sharma Rajasthan.
15- Deepak Varma UP.
16 – Nazim Khan UP.
17 – Sunil Gupta Bihar.
18- Aslam Mirza Gujarat.
19 – Rakesh Yadav MP.
20-Sharif Shaikh Maharashtra.
21- Shahid Hussain Delhi .
22-Riyaz Ahmed Jammu .
23 – Meenaxi Tripathi UP.
24 – Salim Khan UP .
25 – Neeraj Varma Haryana .
26- Irshad Khan Delhi.
Out of 26 dead 15 are Muslim Names,this exposes Godi Media who are shouting since last one day that before killing names were asked and then Killed.
Govt should note of this Fake News Channels and action should be taken.Godi Media is Working as most influential means to Spread Hate and Riots .
Information Courtesy Prashant Nahata.
[25/04, 8:29 am] SN Enterprise: Agar dharm ki pahchan se hinduo ko aatangki maare hain toh muslimo ko kiun maara gaya aur ek baat yaad rakhna k jo log aatangkbaadi hote hai wo Musalman kabhi kabhi nhi ho sakte hai kiun k quran mein likkha hain koi agar kisi bhi insan ko bewaja qatl karte hai toh wo saare insaniyat ko qatal karte hain chahe wo kisi bhi dharm k logo ko qatal karte hai”
कई अन्य यूजर्स ने इस सूची को समान संदर्भ में शेयर किया है।
पड़ताल
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे और न्यूज रिपोर्ट्स (आर्काइव लिंक) के मुताबिक, द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
न्यूज सर्च में हमें ऐसी कई रिपोर्ट्स मिली, जिसमें इस हमले में मारे गए मृतकों के नाम की सूची दी गई है। इंडिया टीवीन्यूज.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में मारे गए कुल 26 लोगों में 25 गैर-मुस्लिम थे और एक स्थानीय मुस्लिम सैय्यद आदिल हुसैन शाह शामिल थे।
सर्च में हमें कई रिपोर्ट्स मिली, जिसमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सैयद आदिल हुसैन शाह के जनाजे में शामिल होने का जिक्र है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के एन रामचंद्रन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है।
इस हमले में उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पश्चिम बंगाल,कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,
समेत अन्य राज्यों के लोग मारे गए थे, जिनका अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इन सभी का अंतिम संस्कार गैर-मुस्लिम तरीके से किया गया, जो वायरल सूची में 26 मृतकों में से 15 मुस्लिमों के होने के दावे का खंडन करते हैं।
वायरल दावे को लेकर हमने हमारे सहयोगी दैनिक जागरण के कश्मीर के संवाददाता नवीन नवाज से संपर्क किया। उन्होंने हमारे साथ पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए मृतकों और घायलों की सूची को साझा किया, जिसे स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी किया गया है।

सूची में उल्लिखित नाम, वायरल पोस्ट में शामिल नामों से मेल नहीं खाते हैं।

वायरल पोस्ट को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को फेसबुक पर करीब पांच हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 26 लोग मारे गए हैं। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक हुई थी, जिसमें सिंधु जल समझौता (1960) को स्थगित किए जाने समेत अन्य फैसले लिए गए हैं।
इस हमले के बाद भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी श्रीनगर में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर का दौरा किया था।
निष्कर्ष: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में से 15 के मुस्लिम होने का दावा फेक है। वायरल सूची में जिन नामों का जिक्र किया गया है, वह सरकार की तरफ से जारी मृतकों की सूची से मेल नहीं खाता है, जिसमें एक मुस्लिम और 25 गैर-मुस्लिम हैं। इस हमले में एक कश्मीरी मुस्लिम की मौत हुई थी, जिसके जनाजे में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हुए थे।
- Claim Review : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के 26 मृतकों में 15 मुस्लिम।
- Claimed By : FB User-Md Sayid
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












