Fact Check : समुद्र में श्री राम के धनुष मिलने के दावे के साथ वायरल हुआ एआई वीडियो
समुद्र में राम भगवान के धनुष के मिलने का वायरल दावा गलत है। भगवान राम के धनुष मिलने को लेकर अभी तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो एआई क्रिएटेड है, जिसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
- By: Pragya Shukla
- Published: Jun 3, 2025 at 05:10 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर समुद्र से निकलते धनुष का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि समुद्र में भगवान राम का धनुष मिला है।
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। भगवान राम के धनुष मिलने के दावे से वायरल वीडियो वास्तविक नहीं एआई क्रिएटेड है।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘सचिन जयसवाल’ ने 1 जून 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “रामायण काल का प्रमाण समुद्र से मिला श्री राम का धनुष।”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।
हमने वीडियो को गौर से देखा और पाया कि धनुष की रखवाली कर रहे कई पुलिसकर्मियों के शरीर की बनावट काफी अटपटी है। ऐसे में हमें वीडियो के एआई की मदद से बने होने का शक हुआ।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल्स Cantilux की मदद से वीडियो को चेक किया। टूल ने वीडियो के 80 फीसदी तक एआई से बने होने की संभावना जताई।
हमने video.attestiv टूल की मदद से भी वीडियो की जांच की। इस टूल ने वीडियो के 80 फीसदी तक मैनिपुलेटेड और एआई से बने होने की संभावना जताई।
अधिक जानकारी के लिए हमने एआई एक्सपर्ट Azahar machawe से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि धनुष और पानी की लहरों की बनावट काफी अटपटी है। धनुष जब ऊपर की तरफ आता है, वो भीगता नहीं है। वीडियो के दूसरे भाग में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों के शरीर की बनावट काफी अजीब है। इसी को देखकर समझा जा सकता है कि वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है।
अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि समुद्र में राम भगवान के धनुष के मिलने के दावे से वायरल वीडियो एआई क्रिएटेड है।
- Claim Review : समुद्र में मिला भगवान राम का धनुष।
- Claimed By : FB User Sachin Jaiswal
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...












