X
X

Fact Check : बीजेपी नहीं दे रही पांच हजार रुपये, वायरल पोस्ट में मौजूद लिंक फर्जी

बीजेपी द्वारा पांच हजार रुपये देने का वायरल दावा गलत है। पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक दोनों ही फर्जी है। बीजेपी की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। फर्जी लिंक को फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • By: Pragya Shukla
  • Published: Jun 2, 2025 at 04:54 PM
  • Updated: Sep 17, 2025 at 02:30 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पीएम योजना डॉट कॉम नाम के एक लिंक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी सभी को पांच हजार रुपये मुफ्त में दे रही है। पोस्ट में कहा जा रहा है कि पैसे पाने के लिए यूजर को लिंक पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने से पैसे उनके बैंक खाते में आ जाएंगे।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक दोनों ही फर्जी है। बीजेपी की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। फर्जी लिंक को फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Sinzo ने 30 मई 2025 को वायरल लिंक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “भारतीय जानता की तरफ़ से ₹5OOO मुफ्त।”

पोस्ट पर लिखा हुआ है, “फूल पर दबाए और पाए ₹5000…फूल पर दबाए और पाए ₹5000.”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। हमने बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला,लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी वहां पर नहीं मिली।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने सेफ्टी टूल्स का इस्तेमाल करते हुए वायरल पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक किया। हमारे सिस्टम ने हमें लिंक के खतरनाक होने की चेतावनी दी। हमारे सिस्टम में मौजूद सेफ्टी डिवाइस ने हमें बताया कि इस लिंक के जरिए आपकी निजी जानकारियों को चुराया जा सकता है। हैकर्स आपके सिस्टम को हैक कर आपको वित्तीय नुकसान पहुंचा सकता है।

लिंक पर क्लिक करने पर हमने पाया कि पोस्ट में यूआरएल पीएम योजना डॉट कॉम दिया गया है,जबकि यूआरएल पर क्लिक करते ही हमारे सामने yoursomekitchen.com नाम की वेबसाइट खुलकर सामने आती है। इस वेबसाइट पर लिखा हुआ है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से जनता को 1999 रुपये दिये जा रहे हैं और नीचे एक स्क्रैच कार्ड दिया गया है। स्क्रैच कार्ड पर लिंक करने के बाद यह हमें फोन पे ऐप पर लेकर जाता है और हमसे आशीष सिंह नाम के शख्स को 1,999 रुपये पे करने के लिए कहता है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट एवं सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ के चेयरमैन अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यूजर के साथ धोखाधड़ी करने के लिए और उनके डेटा को  चोरी करने के लिए पोस्ट में गलत यूआरएल दिखाया जाता है,ताकि यूजर को ऐसा लगे कि यह किसी असली वेबसाइट या सरकारी वेबसाइट का लिंक है। फिर वो उत्‍सुक होकर लिंक पर क्लिक कर देते हैं और धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। 

यह पहली बार नहीं है, जब किसी राजनीतिक पार्टी के नाम से फर्जी लिंक शेयर कर इस तरह का दावा किया गया हो। पहले भी इस तरह के दावे सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुके हैं। विश्वास न्यूज ने उनकी पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने फर्जी लिंक को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर ने प्रोफाइल पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बीजेपी द्वारा पांच हजार रुपये देने का वायरल दावा गलत है। पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक दोनों ही फर्जी है। बीजेपी की तरफ से इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। फर्जी लिंक को फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

  • Claim Review : बीजेपी दे रही है पांच हजार रुपये, पैसे पाने के लिये लिंक पर करें क्लिक।
  • Claimed By : FB User Sinzo
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later