X
X

Fact Check : मुंबई में तेज बारिश के नाम पर AI वीडियो वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। वीडियो एआई निर्मित निकला।

नई दिल्ली (Vishvas News)। देश के कुछ हिस्‍सों में मानसून ने दस्‍तक दे दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी फर्जी पोस्‍टों की भी बाढ़ आ गई है। अब एक वीडियो को मुंबई का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। वीडियो के साथ दावा किया गया कि मुंबई में तेज बारिश से बाढ़ आ गई। सड़क पर गड्डा होने के कारण उसमें 30 गाड़ियां समा गईं और 200 लोग गायब हो गए। वीडियो को 4 जून का बताया गया।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। वीडियो एआई निर्मित निकला। इसका सच्‍चाई से कोई वास्‍ता नहीं है। कुछ दिन पहले नेपाल के नाम पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उसकी सच्‍चाई को यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्टाग्राम यूजर सचिन तोमर ने 4 जून को एक वीडियो पोस्‍ट किया। इसके ऊपर लिखा गया, “मुंबई में इतनी तेज बारिश पड़ी जिसके कारण बाढ़ आ गई और एक बड़ी सड़क में गड्डा हो गया जिसमें 30 गाड़ियां समा गई। 200 लोक गायब।”

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

मुंबई के नाम पर वायरल वीडियो की सच्‍चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले इसके कई स्‍क्रीनशॉट लिए। फिर ऑनलाइन टेक्‍स्‍ट रिमूवल टूल की मदद से स्‍क्रीनशॉट के ऊपर लिखे गए टेक्‍स्‍ट को मिटाया।

इसके बाद इसे एआई इमेज डिटेक्शन टूल HIVE मॉडरेशन के माध्‍यम से चेक किया। इसमें 97 फीसदी इसके एआई निर्मित होने की शंका व्यक्त की गई।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो को लेकर सहयोगी डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट (डीएयू) से संपर्क किया। डीएयू (एमसीए की पहल) की एक्सपर्ट टीम ने वीडियो का विश्लेषण किया। वीडियो के कीफ्रेम्स निकालकर उन्हें AIorNot और WasitAI जैसे टूल्‍स से चेक करने पर इसके एआई जेनरेटेड होने के संकेत मिले। दोनों टूल के परिणाम में वीडियो एआई जेनेरेटड साबित हुआ।

एबीपीलाइव डॉट कॉम की 4 जून की खबर के अनुसार, मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में 4 जून को रुक-रुककर बारिश हुई। कुछ जिलों में बारिश के तेज होने की संभावना से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल के दौरान एआई एक्‍सपर्ट एस के शाहिद से संपर्क किया। उनके साथ भी वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्‍होंने भी चेक करके बताया कि यह वीडियो एआई निर्मित है। वीडियो को यदि ध्‍यान से देखा जाए तो साफ समझ में आ जाएगा कि यह फर्जी है।

जांच के अंत में सचिन तोमर की जांच की। इस इंस्‍टाग्राम हैंडल के 23 हजार से ज्‍यादा फॉलोअर हैं।

निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो फर्जी निकला। मुंबई में बारिश और बाढ़ का बताकर एआई निर्मित वीडियो वायरल किया जा रहा है।

  • Claim Review : मुंबई में इतनी तेज बारिश पड़ी जिसके कारण बाढ़ आ गई और एक बड़ी सड़क में गड्डा हो गया जिसमें 30 गाड़ियां समा गई। 200 लोक गायब।
  • Claimed By : IG user Sachin Tomar
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later