X
X

Fact Check: नेपाल में बादल फटने के दावे से AI निर्मित वीडियो वायरल  

नेपाल में बादल फटने के दावे से वायरल वीडियो एआई निर्मित है।

Nepal, Nepal Weather, viral video, monsoon,

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल में इस साल मानसून तय समय से पहले पहुंचने की उम्मीद है। प्री-मानसून की शुरुआत में वहां के कई इलाकों में रोजाना बारिश हो रही है। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक क्षेत्र में काफी मात्रा में आसमान से पानी गिरते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो नेपाल में बादल फटने का लाइव फुटेज है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल वीडियो एआई निर्मित निकला। यह वास्तिवक नहीं है।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर dipa.diparoy ने 24 मई को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “नेपाल में बादल फटने का लाइव फुटेज“

पड़ताल

वायरल पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने कमेंट करके इसे एआई निर्मित बताया है। साथ ही वीडियो में बादल फटने के बाद पानी खेत के दूसरी ओर गिर रहा है, जबकि उधर से पानी नहीं आ रहा है। इससे हमें वीडियो सिंथेटिक लगा।

इसका कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च करने पर हमें यह टिकटॉक पर मिला। वीपीएन एक्सप्रेस की मदद से इसे चेक करने पर हमें पता चला कि एक हफ्ते पहले इसे टिकटॉक आईडी @ilie.ivascu से पोस्ट किया गया है।  

हमें इस पर newangle029 टिकटॉक आईडी लिखी दिखी। इस आईडी पर हमें 19 मई को वायरल वीडियो अपलोड मिला। इसके साथ में एआई का हैशटैग लगा हुआ है।

इस प्रोफाइल में कुछ अन्य एआई जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किए गए हैं।

वीडियो के कीफ्रेम को हमने एआई इमेज डिटेक्शन टूल वाजइटएआई और इजइटएआई से चेक किया। दोनों में इसके एआई निर्मित होने की संभावना जाहिर की गई।

इस बारे में एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा का कहना है कि यह एआई टूल की मदद से बनाया गया वीडियो है। आजकल सोशल मीडिया पर एआई टूल से काफी वीडियो बनाकर पोस्ट किए जा रहे हैं।

28 मई को स्पॉटलाइट नेपाल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी बीनू महारजन ने कहा है कि मानसून औसत समय से कुछ दिन पहले नेपाल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून हर साल 13 जून को नेपाल पहुंचता है और 2 अक्टूबर को विदा होता है। महारजन ने बताया कि मानसून आमतौर पर केरल और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करता है।

26 मई को आकाशवाणी समाचार के एक्स हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी गई है कि प्री-मानसून की शुरुआत में काठमांडू घाटी के कई इलाकों में रोजाना बारिश हो रही है।

एआई जेनरेटेड वीडियो को शेयर करने वाली यूजर के 3037 फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: नेपाल में बादल फटने के दावे से वायरल वीडियो एआई निर्मित है।

  • Claim Review : यह वीडियो नेपाल में बादल फटने का लाइव फुटेज है।
  • Claimed By : Insta User- dipa.diparoy
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later