X
X

Fact Check : लालू यादव को वीडियो कॉल से जन्मदिन की बधाई देने का तेज प्रताप का 2023 का वीडियो हालिया बताते हुए वायरल

विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल पर बात करते हुए जन्मदिन की बधाई देते तेज प्रताप यादव का यह वीडियो साल 2023 का है। दो साल पुराने वीडियो को हालिया हालात से जोड़ते हुए भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 13, 2025 at 05:50 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अनुष्का यादव को लेकर हुए विवाद के बाद फिलहाल तेज प्रताप यादव को पार्टी-परिवार से बाहर कर दिया गया है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेज प्रताप यादव को वीडियो कॉल के जरिये आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) सुप्रीमो लालू प्रताप यादव से बात कर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सुना जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा है कि यह वीडियो हालिया है।

विश्वास न्यूज ने  पड़ताल में पाया कि लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल पर बात करते हुए जन्मदिन की बधाई देते तेज प्रताप यादव का यह वीडियो साल 2023 का है। दो साल पुराने वीडियो को हालिया हालात से जोड़ते हुए भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को 11 जून को शेयर करते हुए लिखा, “तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फोन पर बात कर बधाई दी और मथुरा के बरसाना में पूजा-अर्चना कर पिता की लंबी उम्र की कामना की।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

 अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए  सबसे पहले हमने ‘तेज प्रताप यादव वीडियो कॉल लालू प्रसाद’ के कीवर्ड से वीडियो को खोजना शुरू किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो 11 जून 2023 को एक वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया हुआ मिला। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव को उनके जन्मदिन की बधाई वीडियो कॉल कर के दी।

गूगल टाइम टूल की  मदद से हमने वीडियो को खोजना जारी रखा। सर्च में हमें यह वीडियो बिहार तक के यूट्यूब चैनल पर 11 जून 2023 को अपलोड किया हुआ मिला। वीडियो के साथ बताया गया, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने वीडियो कॉल कर पिता को जन्मदिन की शुभकामना दी।

इस वीडियो को तेज प्रताप यादव ने भी अपने एक्स हैंडल से 11 जून 2023 शेयर किया था। कैप्शन के अनुसार, “आज अपने पिता जी @laluprasadrjd के 76वे जन्मदिन के अवसर पर उनको विडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामना दी, साथ ही उनका आशीर्वाद लिया एवम बरसाना श्री राधा रानी मंदिर में केक काटा जाएगा और ब्रज के संत श्री रमेश बाबा से आशीर्वाद लूंगा एवम पिता जी के दीर्घायु जीवन की कामना करूंगा।”

बता दें, कुछ दिन पहले अनुष्का यादव को लेकर जब तेज प्रताप यादव विवादों में घिरे तो लालू यादव ने उन्हें पार्टी-परिवार से बाहर कर दिया। इस मामले पर लालू यादव ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 25 मई को पोस्ट भी किया था। , जिसके अनुसार, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।”

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने हमारे साथी दैनिक जागरण में पटना के रिपोर्टर मृत्युंजय मानी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “यह वीडियो पुराना है।”

अब बारी थी  फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज की सोशल स्कैनिंग करने की।  हमने पाया कि इस पेज को 157 लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस पेज से बिहार से जुड़ी पोस्ट शेयर की जाती हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि लालू प्रसाद यादव से वीडियो कॉल पर बात करते हुए जन्मदिन की बधाई देते तेज प्रताप यादव का यह वीडियो साल 2023 का है। दो साल पुराने वीडियो को हालिया हालात से जोड़ते हुए भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

  • Claim Review : पिछले दिनों लालू यादव को तेज प्रताप ने वीडियो कॉल से जन्मदिन की बधाई दी।
  • Claimed By : FB Page- News Today Bihar NTB
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later