X
X

Fact Check : अहमदाबाद एअर इंडिया क्रैश से जोड़कर वायरल किया जा रहा फर्जी रिचार्ज ऑफर का दावा

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अहमदाबाद एअर  इंडिया क्रैश से जोड़कर वायरल किया जा रहा फ्री रिचार्ज का दावा करता वायरल पोस्ट फर्जी है। फ्री रिचार्ज के नाम से फिशिंग लिंक वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अहमदाबाद एअर  इंडिया क्रैश के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस घटना के कारण तीन महीने का रिचार्ज फ्री कर दिया गया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पेज के बायो में मौजूद लिंक पर क्लिक कर किसी भी कंपनी का सिम रिचार्ज किया जा सकता है।

विश्वास न्यूज़ ने वायरल पोस्ट की जांच की और पाया कि यह दावा फर्जी है। रिचार्ज के नाम से वायरल हो रहा लिंक फर्जी है।  

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर offer_wallah56 ने 13 जून 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ब्रेकिंग न्यूज जियो एयरटेल vi यूजर्स को तीन महीने का फ्री रिचार्ज” वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश के कारण तीन महीने का रिचार्ज फ्री कर दिया गया है। इसके आगे वो कहता है कि यूजर की प्रोफाइल के बायो में मौजूद लिंक पर क्लिक कर किसी भी कंपनी का सिम रिचार्ज किया जा सकता है।

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सेफ्टी टूल्स की मदद से पेज के बायो में मौजूद लिंक पर क्लिक किया। सिस्टम ने  इन लिंक्स को असुरक्षित बताया।

इसके बाद हमने पोस्ट में बताये गए फ़ोन ऑपरेटर्स की वेबसाइट्स और सोशल मीडिया को जांचा। हमें कहीं भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली, जिसमें इस तरह के फ्री रिचार्ज दिए जाने की बात कही गई हो।

हमने इस मामले की पुष्टि के लिए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और राजस्थान सरकार की लोक शिकायत समिति के पूर्व आईटी कंसल्टेंट आयुष भारद्वाज से संपर्क किया। लिंक्स की जांच करने के बाद उन्होंने बताया, “ऐसे असुरक्षित लिंक्स पर क्लिक करने से आपके डेटा  को चुराया जा सकता है। साथ ही कुछ केसेज  में आपके डिवाइस, खास तौर पर फ़ोन को क्लोन भी किया जा सकता है।  जिससे आपके साथ फाइनेंशियल फ्रॉड भी आसानी से हो सकता है।”

वायरल हो रहा वीडियो AI से बना हुआ लग रहा है, इसलिए हमने अपने पार्टनर डीपफेक एनालिसिस यूनिट (DAU) से संपर्क किया। टीम ने टूल्स के जरिये जांचा और पाया:

1 ) Hiya टूल ने ऑडियो के AI द्वारा जेनरेट   होने की 87% संभावना बताई।

2 ) डीपफेक-ओ-मीटर टूल  के ऑडियो डिटेक्टरों ने भी ऑडियो के AI द्वारा जेनरेट होने की संभावना बताई।

३ ) Hive के ऑडियो टूल ने विशेष रूप से ऑडियो ट्रैक के पहले 20 सेकंड में AI मैनिपुलेटेड बताया।

अंत में हमने वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि इंस्टाग्राम यूजर offar_wala_12’s के1.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अहमदाबाद एअर  इंडिया क्रैश से जोड़कर वायरल किया जा रहा फ्री रिचार्ज का दावा करता वायरल पोस्ट फर्जी है। फ्री रिचार्ज के नाम से फिशिंग लिंक वायरल हो रहा है।

  • Claim Review : अहमदाबाद एअर  इंडिया क्रैश के कारण तीन महीने का रिचार्ज फ्री कर दिया गया है
  • Claimed By : Instagram user offer_wallah56
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later