X
X

Fact Check : जियो के आठ साल पूरे होने पर 4999 का इनाम का दावा फर्जी है

विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि जियो कि आठवीं सालगिरह पर सभी उपभोक्ताओं को पैसे देने के नाम से वायरल लिंक फर्जी है। दिया गया लिंक जियो की आधिकारिक वेबसाइट का नहीं है। ऐसी किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें।

  • By: Jyoti Kumari
  • Published: Jun 23, 2025 at 02:45 PM
  • Updated: Jun 26, 2025 at 12:19 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जियो के 8 साल पूरे होने पर सभी उपभोक्ताओं को ₹4999 इनाम दिया जा रहा है। पैसे को खाते में भेजने के लिए पोस्ट के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया है। कई यूजर्स ने इस पोस्ट को सच मानकर शेयर किया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। जियो की तरफ से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। लोग फर्जी लिंक को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक पेज Summer dhmkka ने (आर्काइव लिंक) 20 जून 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर किया है और लिखा है,”जल्दी क्लिक करें आपको मिला हैं 5000″

पोस्ट के पर लिखा हुआ है: जिओ के 8 साल पूरे होने पर सभी उपभोक्ताओं को ₹4999 इनाम खाते में भेजने के लिए क्लिक करें।

पड़ताल

अपनी जांच शुरू करते हुए सबसे पहले हमने पोस्ट के साथ दिए गए लिंक पर सेफ्टी टूल्स की मदद से क्लिक किया। साइबर सुरक्षा के तहत हमारे सिस्टम पर एंटी वायरस अपलोड है, जो साइबर हमलों से सिस्टम को सुरक्षित करता है। लिंक पर क्लिक करने पर एक अन्य वेबसाइट https://flppkrrt-offr.live/to/ पेज खुला। इसपर लिखा हुआ है,”JIO 8TH ANNIVERSARY स्क्रैच करें और जीते ₹5000 इनाम। ऊपर दिए गए स्क्रैच कार्ड को स्क्रैच करके धनराशि को अपने बैंक खाते में भेजें यहां क्लिक करके बैंक में ट्रांसफर करें।”

गौरतलब है कि पोस्ट के साथ दिया गया लिंक जियो वेबसाइट का लिंक नहीं है। चूंकि, जियो की वेबसाइट का आधिकारिक लिंक https://www.jio.com/ है, जबकि वायरल लिंक https://flppkrrt-offr.live/to/ है। जिससे साफ़ है यह लिंक फर्जी है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने जियो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को सर्च किया। हमें कहीं भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

इस मामले में साइबर एक्सपर्ट किसलय चौधरी का कहना है,”यह लिंक फर्जी है। ऐसे किसी भी संदेहजनक लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। कोई कंपनी ऐसा ऑफर देती है, तो उनकी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर जाकर चेक करें। यूजर को ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।”

यह पहली बार नहीं है, जब जियो के नाम से ऐसे फर्जी दावा वायरल हुआ है। इससे पहले अलग-अलग मौकों पर कई फर्जी दावों को वायरल किया जा चुका है। जिनकी पड़ताल विश्वास न्यूज ने की है। फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है।

फ्री रिचार्ज, फ्री इनाम और पैसे देने के नाम से वायरल फर्जी दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के स्कैम सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले पेज को स्कैन किया। पता चला कि इस पेज को 765 लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि जियो कि आठवीं सालगिरह पर सभी उपभोक्ताओं को पैसे देने के नाम से वायरल लिंक फर्जी है। दिया गया लिंक जियो की आधिकारिक वेबसाइट का नहीं है। ऐसी किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें।

  • Claim Review : जिओ के 8 साल पूरे होने पर सभी उपभोक्ताओं को ₹4999 इनाम
  • Claimed By : फेसबुक पेज -Summer dhmkka
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later