X
X

Fact Check : अक्टूबर 2023 में इंटरव्यू के बीच हमास हमले की वीडियो को किया जा रहा ईरान हमलों से जोड़कर शेयर

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा इंटरव्यू के दौरान का यह वीडियो अक्टूबर 2023 का है, जो हमास के हमले से जुड़ा हुआ है। वीडियो का मौजूदा इजरायल -ईरान युद्ध से कोई संबंध नहीं है।

  • By: Umam Noor
  • Published: Jun 25, 2025 at 04:29 PM

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंटरव्यू के दौरान पहले सायरन  फिर धमाके की आवाज से वहां मौजूद प्रेस और इंटरव्यू दे रहे लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह इजरायल पर हुए ईरान के हमलों में से एक का वीडियो है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा इंटरव्यू के दौरान का यह वीडियो अक्टूबर 2023 का है, जो हमास के हमले से जुड़ा हुआ है। वीडियो का मौजूदा इजरायल -ईरान युद्ध से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने 24 जून को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “ये अंधभक्तों के पापा है इन डरपोको को support करते है है इजरायली मंत्री मीडिया से बात कर रहा था तभी ईरानी मिसाइल आ गिरी बाकी आप सिर्फ भगाई देखना इनकी”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की- फ्रेम्स को गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें इसी से ज़ुड़ी वीडियो रिपोर्ट सीबीएन न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 16 अक्टूबर 2023 को अपलोड की हुई मिली। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, “सीबीएन क्रू और विदेशी अधिकारी एक इंटरव्यू के दौरान हमास के रॉकेट हमले की वजह से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। हालांकि, इजरायल  की आयरन डोम डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर रॉकेट्स को बीच हवा में ही रोक लिया।”

इसी बुनियाद पर सर्च किये जाने पर हमें तुर्किये की एक न्यूज वेबसाइट के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी वायरल वीडियो अपलोड मिला। यहां वीडियो को  16 अक्टूबर 2023 को पोस्ट किया गया है। वहीं, में दी गई जानकारी के अनुसार, “इजरायली  नेता डैनी डेनॉन, गाजा में इजरायली  सेना का समर्थन करने गए थे। हालांकि, जैसे ही “हमास ने हमला कर दिया” की घोषणा हुई, वो अपने सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के साथ वहाँ से भाग खड़े हुए।”

16 अक्टूबर 2023 को इस वीडियो को इजरायल- अमेरिकी लेखक जोएल सी रोजेनबर्ग ने भी शेयर किया है। यहां भी दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो हमास हमले से बजे सायरन  से जुड़ा हुआ है।

इस बारे में इजरायल के फैक्ट चेकर उरिय्या बार मीर का कहना है कि यह “7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले वाली जगह पर बनाया गया पुराना वीडियो है।”

अलजजीरा की वेबसाइट पर 25 जून को छपी खबर के अनुसार, ईरान-इजरायल युद्ध में अभी तक दोनों देशों में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, अब दोनों देशों के बीच सीजफायर की खबरें आ रही हैं।”

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के पांच हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा इंटरव्यू के दौरान का यह वीडियो अक्टूबर 2023 का है, जो हमास के हमले से जुड़ा हुआ है। वीडियो का मौजूदा इजरायल -ईरान युद्ध से कोई संबंध नहीं है।

  • Claim Review : यह इजरायल पर हुए ईरान के हमलों में से एक का वीडियो है।
  • Claimed By : FB User- Shazad Ali Gaur
  • Fact Check : भ्रामक

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later