X
X

Fact Check: तेलंगाना में रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाने वाली महिला का नाम नहीं है फातिमा, भ्रामक दावा वायरल

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल यह दावा कि तेलंगाना में रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाने वाली महिला मुस्लिम है और उसका नाम फातिमा है, गलत है। असल में महिला का नाम वोमिका सोनी, फातिमा नहीं।

  • By: Pallavi Mishra
  • Published: Jul 1, 2025 at 01:10 PM
  • Updated: Jul 1, 2025 at 01:26 PM

नई दिल्ली (विश्‍वास न्‍यूज)। हाल ही में तेलंगाना से एक महिला के रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाने का मामला सामने आया। अब इस घटना से सम्बंधित एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ट्रैक पर गाड़ी चलाने वाली महिला एक मुस्लिम है और उसका नाम फातिमा है।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। असल में इस महिला का नाम वोमिका सोनी है, फातिमा नहीं।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर ‘Hemant Sharma HINDU Leader‘ (आर्काइव लिंक) ने 30 जून 2025 को इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “अब्दुल तो छोड़ो फ़ातिमा भी अपना मकसद नहीं भूल रही है। लेकिन ये आयी कैसे यहा पर….. ये वीडियो अपने #भारत के तेलंगाना का बताया जा रहा है आप कुछ कहना चाहेंगे? ।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने कीवर्ड्स सर्च का सहारा लिया। हमें इस मामले को लेकर कई खबरें मिलीं।

न्यूज़ एजेंसी ANI की 28 जून 2025 की खबर के अनुसार, “विकाराबाद पुलिस ने बताया कि लखनऊ की रहने वाली 34 वर्षीय एक महिला को अधिकारियों ने उस वक्त बचाया, जब वह कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। महिला अपनी कार को नागुलापल्ली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ले जा रही थी। महिला की पहचान वोमिका सोनी के रूप में हुई है, जिसे बाद में पकड़ लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।।”

हिंदुस्तान टाइम्स की 27 जून 2025 को पब्लिश हुई खबर में भी इस महिला का नाम वोमिका सोनी बताया गया। खबर के अनुसार, “तेलंगाना पुलिस ने एक 34 वर्षीय महिला को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस महिला ने गुरुवार सुबह अपनी कार को रंगारेड्डी जिले के शंकरपल्ली के पास रेलवे ट्रैक पर लगभग 7 किलोमीटर तक चलाया, जिससे कम से कम एक घंटे के लिए ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे नागुलापल्ली और शंकरपल्ली स्टेशनों के बीच हुई। वोमिका सोनी ने शंकरपल्ली-नागुलापल्ली स्टेशनों के बीच एक लेवल-क्रॉसिंग गेट से अचानक रेलवे ट्रैक में प्रवेश किया और रेलवे कर्मचारियों द्वारा रोकने की कोशिश के बावजूद अपनी किया सोनेट कार चलाती रही।”

इस मामले में अधिक पुष्टि के लिए हमने शंकरपल्ली के पुलिस इंस्पेक्टर के श्रीनिवास गौड़ से भी बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि इस मामले में शामिल महिला का नाम वोमिका सोनी है और वो लखनऊ की रहने वाली है।

अंत में हमने भ्रामक दावा शेयर करने वाले फेसबुक यूजर  ‘Hemant Sharma HINDU Leader’ के प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर के फेसबुक पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।  

निष्कर्ष: विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल यह दावा कि तेलंगाना में रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाने वाली महिला मुस्लिम है और उसका नाम फातिमा है, गलत है। असल में महिला का नाम वोमिका सोनी, फातिमा नहीं।

  • Claim Review : तेलंगाना में रेलवे ट्रैक पर गाड़ी चलाने वाली महिला का नाम फातिमा है
  • Claimed By : Facebook user 'Hemant Sharma HINDU Leader'
  • Fact Check : झूठ

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें

No more pages to load

संबंधित लेख

Next pageNext pageNext page

Post saved! You can read it later